MP Crime News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दुष्कर्म हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे रजत शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। बुधवार (30 अप्रैल) रात दर्ज एफआईआर के अनुसार, रजत ने शादी का झांसा देकर युवती ने शारीरिक संबंध बनाए हैं। युवती ने पुलिस पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। कहा, उसने चार बार थाने में शिकायत की, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते FIR नहीं हो पाई। 

होटल में बुलाकर बनाए संबंध 
युवती ने पुलिस को बताया, रजत शर्मा से उसकी पहचान अगस्त 2023 में फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे संबंध बढ़े। रजत ने शादी का वादा कर होटल बुलाने लगा। उसने किराए के मकान और कार में भी कई बार गंदी हरकत की है। आरोपी ने इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाए, लेकिन फिर ब्लैकमेल करने लगा। 

शादी के लिए तैयार था परिवार 
युवती ने बताया, रजत के साथ उसके रिश्तों की जानकारी परिवार को भी थी। शादी के लिए भी वह तैयार थे। लेकिन मार्च में जब शादी के लिए दबाव बनाया तो रजत ने साफ इनकार कर दिया। आरोपी ने 10 अप्रैल को युवती की बहन से स्पष्ट कह दिया कि मैं शादी नहीं कर सकता, चाहे जेल जाना पड़े। 

पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू
युवती ने पुलिस पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। बताया कि रजत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने चार बार कोतवाली पहुंची, लेकिन FIR नहीं हुई। 30 अप्रैल को लिखित आवेदन के साथ कुछ साक्ष्य सौंपे। तब जाकर पुलिस ने FIR दर्ज की। पुलिस ने धारा 69 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर फिलहाल मामले की जांच शुरू की है।