MP Politics: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा के अनमोल रत्न हुए बेगाने, महापौर के बाद शशांक शेखर ने ली भाजपा की सदस्यता

shashank shekhar singh
X
जबलपुर में कांग्रेस नेता शशांक शेखर सिंह भाजपा में शामिल हुए।
MP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विकेट लगातार गिरते जा रहे हैं। जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के बाद गुरुवार को पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर ने कांग्रेस से नाता तोड़ दिया है। शेखर अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।

MP Politics: लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस के लगातार विकेट गिरते जा रहे हैं। बुधवार को जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के बाद पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। शशांक शेखर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के काफी करीबी माने जाते हैं। कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में मप्र के पूर्व महाधिवक्ता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशांक शेखर को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। शशांक शेखर जबलपुर कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं। एक दिन पूर्व ही जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भी भाजपा की सदस्य़ता ग्रहण की है। ये दोनों नेता राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के करीबी माने जाते हैं।

दो दिन में दो अनमोल रत्न भाजपा में शामिल
जबलपुर में कांग्रेस पार्टी को लगातार दो दिन में दो नेताओं के पार्टी छोड़ने पर तगड़ा झटका लगा है। विवेक तन्खा ने कुछ दिन पूर्व ही सोशल मीडिया में एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था- मेरे दो अनमोल रतन। अब दोनों राज्यसभा सांसद के अनमोल रत्न भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

बुधवार को इन नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
बुधवार को जबलपुर नगर निगम महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, डिंडोरी के पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, सिंगरौली जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, उपाध्यक्ष अंजू जितेन्द्र ब्यौहार सहित करीब 50 कांग्रेस नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह भाजपा का दामन थाम लिया। एक दिन बाद आज गुरुवार के दिन वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर जो मप्र कांग्रेस लीगल सेल के भी प्रमुख थे और लंबे समय से वकालत में हैं। उन्होने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story