A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

MP News: मध्यप्रदेश के अनूपपुर की सीमा में स्थित सोडा फैक्टरी में देर शाम कैलोरिन गैस के पाइप लाइन में रिसाव हुआ। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलकर बाहर भाग रहे हैं। जानकारी मिलते ही अनूपपुर के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। गैस के रिसाव के कारण लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। 60 से अधिक लोगों को इस तरह कि दिक्कतें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

अब तक 60 लोग चपेट में आए
सोडा फैक्टरी अमलाई में क्लोरीन गैस के पाइपलाइन में रिसाव हुआ है। वहां आसपास रहने वाले लोगो का घरो के अंदर दम घुटने लगा है। क्लोरीन गैस से प्रभावित लोगो को जिला अस्पताल ले जाया गया है। अब तक 60 से अधिक स्थानीय लोगों को अस्पताल भेजा जा चुका है। इनमें बड़े, बूढ़े व बच्चे भी शामिल है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रभावितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

खराब मेंटेनेंस और लापरवाही का नतीजा
बता दें, शहडोल जिले में स्थित ओरिएंट पेपर मिल की दो यूनिट हैं। यह हादसा कंपनी की दूसरी यूनिट अनूपपुर स्थित सोडा कास्टिंग फैक्ट्री में हुआ। बताया जा रहा फैक्ट्री की स्थापना 50 से 60 साल पहले हुई थी। इस यूनिट में 5 महीने पहले भी क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ था। वहीं,  नगर परिषद बरगवा अमलाई की अध्यक्ष गीता गुप्ता ने कहा कि यह हादसा कंपनी के खराब मेंटेनेंस और लापरवाही का नतीजा है।

जिला प्रशासन ने x पर लिखा-हालात काबू में
अनूपपुर जिला कलेक्टर हसन पंचोली के सोशल मीडिया अकाउंट x पर लिखा कि अनूपपुर में ओरिएंट पेपर मिल की सोडा फैक्ट्री में रात 8 बजे क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ था। जिसे तुरंत रोक दिया था। करीब 20 लोगों की आंखों में जलन आदि की शिकायत हुई थी।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर 12 लोगों को मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया। अब सभी की स्थिति सामान्य है। कोई गंभीर नहीं है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। एंबुलेंस भी उपलब्ध है। निगरानी रखी जा रही है