गोवंश हत्या मामले में CM का बड़ा एक्शन: सिवनी के कलेक्ट-एसपी हटाए, 5 आरोपी गिरफ्तार, दो खिलाफ NSA की कार्रवाई

MP CM Mohan Yadav
X
उज्जैन स्मार्ट सिटी कार्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम में लोगों से बात करते मोहन यादव।
Seoni cow slaughter case: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बुधवार को गोवंश के 54 कटे शव मिले थे। इसे लेकर सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। सीएम मोहन यादव ने शनिवार शाम कलेक्टर-एसपी को हटाकर सख्त संदेश दिया है।

Seoni cow slaughter case: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने सिवनी में गोवंश हत्या के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। सामाजिक संगठनों के विरोध के बाद सरकार ने यहां कलेक्टर-एसपी दोनों को हटा दिया। सीएम मोहन यादव ने X पर पोस्ट कर कारवाई की जानकारी भी दी है। लिखा, 'घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

सीएम ने सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल को हटाकर संस्कृति जैन सिवनी को कमान सौंपी है। जबकि, आईएएस क्षितिज मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का प्रबंध संचालक बनाए गए हैं। संस्कृति जैन रीवा नगर निगम की कमिश्नर थीं। सुनील मेहता यहां के नए एसपी बनाए गए हैं। वह इंदौर देहात के एसपी थे।

सिवनी जिले के धनोरा और धूमा थाना क्षेत्र में बुधवार को गोवंश के 54 कटे शव मिले थे। पिंडारई के पास बेनगंगा नदी में 26 और धूमा क्षेत्र के ककरतला जंगल में 28 गोवंश मिले हैं, जिसे लेकर सिवनी-बालाघाट में आक्रोश भड़क गया। शनिवार को बालाघाट बंद रहा। इस पर सीएम ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर, दो के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जर ही है।

Seoni cow slaughter case
बेलगंगा नदी में मवेशियों के मृत शव।

हैदराबाद व नागपुर से मदद
मध्यप्रदेश के गोवंश तस्करों को हैदराबाद व नागपुर से फंडिंग मिलती है। इस बात का खुलासा सिवनी में पकड़े गए गो तस्करों ने पुलिस पूछताछ में किया है। पिछले दो दिन में यहां 54 गोवंश के शव मिले हैं। मामले में 7 आरोपियों को हिरासत में लकर पूछताछ की गई। चार को कोर्ट में पेश किया। दो के खिलाफ NSA की कार्रवाई की गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story