Logo
Sagar News: सागर में सीमा कुर्मी केस में नया मोड़, डॉक्टर पति पर पुलिस को गुमराह करने का आरोप। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा बड़ा खुलासा।

Sagar News: मध्यप्रदेश। सागर जिले में सीमा कुर्मी केस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि, पूछताछ में सीमा का डॉक्टर पति नीलेश पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। अब तक सीमा की डीटेल्ड पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इस कारण जांच में समय लग रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, नीलश के दोनों साथियों के बयान दर्ज किए हैं। जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा किया जाएगा।

तीन अलग दावों से हुआ शक
सागर में 21 मार्च की सुबह सीमा की जलकर मौत हो गई थी। उसके साथ कार में मौजूद नीलेश और उसके दो साथी सही सलामत बच निकले थे लेकिन सीमा बाहर नहीं निकल पाई थी। सीमा के परिजनों को शक है कि, नीलेश ने सीमा की हत्या की है। नीलेश द्वारा सीमा की मौत को लेकर तीन अलग-अलग दावे किए गए थे। उसने कहा था कि, सीमा को हार्ट अटैक आया है, इसके बाद कहा कि, गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। आखिरी बार कॉल करके बताया था कि, कार में आग लग गई और इसी कारण सीमा की मौत हो गई।

कार में लगाईं गई थी आग
संदेह है कि, नीलश ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर कार में आग लगा दी। नीलेश पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। यह जानकारी भी सामने आई है कि, पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर नीलेश तबियत खराब होने का बहाना बना रहा है। हालांकि डॉक्टर द्वारा जांच किए जाने पर उसकी हालत सामान्य बताई गई है।

इन सवालों के नहीं मिले जवाब
नीलेश भले ही बहाने बना रहा हो लेकिन उसके साथियों ने राज खोलने शुरू कर दिए हैं। दोनों ने कार में आग लगाने की बात स्वीकार की है। इन दावों की पुष्टि के लिए पुलिस टीम सबूत जुटाने में लगी है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि, सीमा कुर्मी की मौत कार में लगी आग में झुलस कर हुई या फिर मौत के बाद उसके शव को जलाया गया। नीलेश ने अब तक की पुलिस पूछताछ में कुछ भी स्वीकार नहीं किया है।

सीसीटीवी और डीवीआर जब्त
पुलिस ने रविवार शाम नीलेश के गढ़कोटा स्थित उसके घर पर तलाशी ली थी। पुलिस साथ में नीलेश को भी ले गई थी। कुछ अहम जानकारी सामने आई है। घर में लगे सीसीटीव और डीवीआर पुलिस टीम ने जब्त किए हैं।

7