Hamidia Hospital Bhopal: 9 माह बाद महिला के पेट से निकला 16 किलो का ट्यूमर, जांच रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी हो गए हैरान

Hamidia Hospital Bhopal
X
सफल सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने भी ली राहत की सांस।
Hamidia Hospital Bhopal: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों को बड़ी सफलता मिली है। 9 महीने से पेट दर्द से परेशान महिला का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने 16 किलो का ट्यूमर पेट से निकाला।

Hamidia Hospital Bhopal: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों को बड़ी सफलता मिली है। 9 महीने से पेट दर्द से परेशान महिला का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने नया जीवन दिया है। कई घंटे तक चली सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने महिला के पेट से 16 किलो का ट्यूमर पेट से निकाला। इतना बड़ा ट्यूमर देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। ऑपरेशन के बाद महिला को काफी राहत है।

कई अस्पतालें में भटकने के बाद महिला हमीदिया पहुंची
जानकारी के अनुसार, महिला 9 महीने से पेट के दर्द से परेशान थी। लगातार पेट फूल रहा था। कई अस्पतालों में दिखाने के बाद महिला हमीदिया अस्पताल पहुंची। जांच के बाद डॉक्टर हैरान रह गए। किसी को अंदाजा नहीं था कि महिला के पेट में 16 किलो का ट्यूमर होगा। गायनिक विभाग के डॉक्टर्स ने महिला की सर्जरी कर गर्भाशय से 16 किलो का ट्यूमर बाहर निकाला। डाॅक्टरों ने बताया कि सबसे पहले महिला की सोनोग्राफी और सीटी स्कैन किया। इसके बाद बेहद सावधानी से ऑपरेशन किया गया जहां कई घंटों की मेहनत के बाद ऑपरेशन सफल हुआ।

इन डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन
बता दें कि हमीदिया अस्पताल के गायनिक विभाग की प्राध्यापक डॉ. जूही अग्रवाल, सहायक प्राध्यापक डॉ. अदिति खरे, आरएसओ डॉ. प्रियंका और आरएमओ डॉ. प्रदीप ने महिला की सफ सर्जरी की है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला के पेट में 30 सेंटीमीटर से ज्यादा चौड़ी गठान देखी थी। जरूरी जांचों के बाद महिला का आपरेशन किया गया।

दो माह पहले 14 किलो का ट्यूमर निकाला था
दो महीने पहले एक महिला के पेट से 14 किलो का ट्यूमर निकाला था। महिला के पेट में अंडाषय की गठान के रूप में ट्यूमर बन गया था। काफी जटिल ऑपरेशन के बाद महिला को नया जीवन मिला था। हमीदिया में इलाज से पहले महिला ने कई अस्पतालों में अपनी समस्या बताई थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story