Assam Congress Manifesto: असम के लखीमपुर जिले के नाबोइचा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। राहुल गांधी ने कहा कि यह केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि असम की जनता की आवाज है।
कांग्रेस ने अपने इस घोषणापत्र में कुल 11 क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया है। इनमें सुशासन, पहचान, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा विकास, औद्योगीकरण, कृषि, ग्रामीण और शहरी विकास, जलवायु परिवर्तन और असम की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।
LS LoP and Congress leader Rahul Gandhi (@RahulGandhi) posts, "असम की जनता को कांग्रेस पार्टी की साफ और ठोस ✋ गारंटी. 1️⃣ महिलाओं को - प्रतिमाह नकद सहायता सीधे खाते में, - व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹50,000 का समर्थन. 2️⃣ ज़ुबीन गर्ग को 100 दिनों में न्याय की मेरी निजी गारंटी. 3️⃣… pic.twitter.com/K6AjeRkDTI
— Press Trust of India (@PTI_News) April 2, 2026
राहुल ने कहा कि कांग्रेस असम की संस्कृति और स्थानीय पहचान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
कांग्रेस की '5 मुख्य गारंटी' और महिला कल्याण पर जोर
घोषणापत्र में कांग्रेस ने '5 प्रमुख प्रतिश्रुति' का ऐलान किया है। पार्टी ने वादा किया है कि सत्ता में आने पर हर महिला के बैंक खाते में बिना किसी शर्त के एक निश्चित राशि प्रतिमाह हस्तांतरित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, महिला उद्यमियों को अपना व्यवसाय शुरू करने या विस्तार करने के लिए 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार की मदद 'शर्तों' पर आधारित होती है, लेकिन कांग्रेस बिना किसी भेदभाव के सभी माताओं और बहनों को समान दृष्टि से देखेगी और सहायता प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य और भूमि अधिकारों पर ऐतिहासिक फैसले का वादा
शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कांग्रेस ने राजस्थान मॉडल की तर्ज पर असम के हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया है।
इसके साथ ही, असम के 10 लाख मूल निवासियों को स्थायी भूमि पट्टा देने की गारंटी दी गई है ताकि उन्हें बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
बुजुर्गों के लिए 1,250 रुपये प्रति माह की पेंशन योजना भी शामिल की गई है। राहुल गांधी ने कहा कि ये कदम असम के गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेंगे।
चाय बागान श्रमिकों और युवाओं के लिए रोजगार का खाका
असम की पहचान माने जाने वाले चाय बागान श्रमिकों के लिए कांग्रेस ने भूमि अधिकार और मजदूरी में वृद्धि का आश्वासन दिया है। युवाओं के लिए रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस ने सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को 100 दिनों के भीतर भरने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने का संकल्प लिया है।
घोषणापत्र में असमिया गायक जुबीन गर्ग के प्रति सम्मान और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को न्याय दिलाने का भी जिक्र किया गया है। राहुल गांधी ने विश्वास जताया कि ये 11 संकल्प असम को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और राज्य की 'विविधता में एकता' को और मजबूत करेंगे।










