'कमलनाथ पर ED का दबाव': भाजपा में जाने की अटकलों पर दिग्विजय का बड़ा दावा, कहा-उनका चरित्र दबाव में आने वाला नहीं

Kamal Nath can join BJP: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार अफवाह बताया कहा, कमलनाथ से मेरी लगातार चर्चा हो रही है। कांग्रेस नेतृत्व की बात हो रही है। वह कहीं नहीं जा रहे।
#WATCH भोपाल: कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "मेरी कमलनाथ से लगातार चर्चा हो रही है, कांग्रेस नेतृत्व की लगातार उनसे चर्चा हो रही है। उनके जैसा व्यक्ति जिन्होंने कांग्रेस से शुरुआत की, जिन्हें हम सब इंदिरा गांधी का तीसरा बेटा मानते… pic.twitter.com/hMx0koOXXO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 18, 2024 राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि कमलनाथ पर ED, IT और CBI का दबाव है, लेकिन उनका चरित्र दबाव में आने वाला नहीं। कमलनाथ कांग्रेस के आधार स्तंभ हैं। भाजपा कितनी कोशिश कर ले, वह डिगने वाले नहीं हैं। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, कमलनाथ ने कांग्रेस से शुरुआत की है। हर मुश्किल दौर में उन्होंने कांग्रेस का साथ दिया है।
कमलनाथ के लिए भाजपा के दरवाजे बंद: कैलाश
भाजपा के सीनियर नेता और मप्र के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, हमने पहले ही बता दिया है कि कमलनाथ के लिए भाजपा के दरवाजे पूरी तरह से बंद हैं।
#WATCH संभल, उत्तर प्रदेश: निष्कासित कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "PM नरेंद्र मोदी गैरों को अपना बनाने का काम कर रहे हैं और कुछ ऐसे अभागे नेता हैं जो अपनों को भी गैर बनाने का काम कर रहे हैं।" pic.twitter.com/uHA0keifVm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 18, 2024 आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किया कटाक्ष
इधर, कांग्रेस से निष्कासित नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गैरों को अपना बनाने का काम कर रहे हैं। जबकि, कुछ ऐसे अभागे नेता हैं, जो अपनों को भी गैर बनाने का काम कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, हमने सुना जरूर है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने वाला।
