MP Weather Update: प्री-मानसून के चलते प्रदेश के जिलों में हल्की बारिश की संभावना, ग्वालियर संभाग में गर्मी का एहसास

MP Weather Update
X
मध्य प्रदेश में प्री मानसून के चलते हल्की बारिश की संभावना
MP Weather Update:  मध्य प्रदेश में प्री मानसून के चलते कुछ घंटों में जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में प्री मानसून के चलते अगले कुछ घंटों में अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। बुधवार को मौसम पूरी तरह खुला होने कारण प्रदेश के कुछ संभागों में तापमान ने एक बार फिर गर्मी का एहसास दिलाया।

भोपाल में गुरुवार को मौसम सुबह से ही ठंड़क वाला बना है
राजधानी भोपाल में गुरुवार को मौसम सुबह से ही ठंड़क वाला बना है। हालांकि दोपहर के समय तक हल्की धूप के कारण राजधानी में लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो सकता है। मौसम विभाग के द्वारा प्री मानसून के चलते यह संभावना जताई गई है कि शुक्रवार को यहां हल्की बारिश के आसार हैं। आसमान में बादलों के घिरे होने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

ग्वालियर में आ रही गर्म हवा के चलते लोग परेशान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के ग्वालियर जिले में अन्य प्रदेश से आ रही गर्म हवा के चलते लोग गर्मी से परेशान हैं। बुधवार को दिन के साथ ही रात के समय में हवा में आ रही नमी के चलते गर्मी का एहसास होता रहा। ग्वालियर में एक दिन पूर्व 44.6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया। जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा।

जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं
प्रदेश में मौसम ने संभावना जताई है कि 18 जून के बाद प्री-मानसून गतिविधि शुरू होने से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। राजस्थान से आ रही गर्म हवा के चलते ग्वालियर संभाग में फिलहाल लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार तक प्रदेश के ज्यादतर हिस्सों में प्री मानसून के चलते हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, कुछ जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। जबकि कुछ जिलों में बारिश की हल्की बौछार पड़ सकती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story