भोपाल की People’s University को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी। 12:15 बजे ब्लास्ट का दावा, सुसाइड बॉम्बर और LTTE का जिक्र। कैंपस खाली, बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा।

People's University Bomb Blast Threat: भोपाल स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी में दोपहर 12:15 बजे विस्फोट करने का दावा किया गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन ने पूरे कैंपस को तुरंत खाली करवा दिया है।

सूत्रों के अनुसार, मेल में कॉलेज बिल्डिंग में बम रखने और “सुसाइड बॉम्बर” के घुसने जैसी बातें लिखी गई हैं। संदेश में श्रीलंका ईस्टर ब्लास्ट जैसा धमाका करने की बात भी कही गई है। साथ ही सायनाइड युक्त बम रखने का उल्लेख और एक उग्र नारा भी लिखा गया।

People's University Bomb Blast Threat E-mail

LTTE का भी जिक्र
धमकी भरे ई-मेल में प्रतिबंधित संगठन Liberation Tigers of Tamil Eelam (LTTE) का जिक्र किया गया है। हालांकि, अब तक इसकी किसी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मेल की तकनीकी जांच की जा रही है और स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

People University Bomb Threat

बम निरोधक दस्ता मौके पर
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता कैंपस पहुंच गया। डॉग स्क्वॉड और एंटी-साबोटाज टीम द्वारा पूरे परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: महाकाल मंदिर: संध्या और शयन आरती के लिए भी बदली व्यवस्था, शुल्क न देने वाले भक्तों को सिर्फ चलित दर्शन

यह भी पढ़ें: मऊगंज में सड़क हादसा: कुत्ते को बचाने में फिसली बाइक, 45 वर्षीय महिला गंभीर घायल

यह भी पढ़ें: भागीरथपुरा में मौतों पर हंगामा : बजट सत्र के चौथे दिन विधानसभा में राज्य सरकार और विपक्ष आमने-सामने, कुछ देर कार्यवाही बाधित रही

यह भी पढ़ें: उज्जैन व्यापार मेला में टैक्स छूट अटकी : अधिकारी बोले एक साथ दो मेलों के लिए सिस्टम अपडेट करना कठिन, डीलर हो रहे परेशान

यह भी पढ़ें: ईओडब्ल्यू की सुस्त रफ्तार : 6 सालों में सिर्फ 70 मामलों में आया फैसला, कुछ केस तो 30 सालों तक लटके रहे

एहतियातन खाली कराया गया कैंपस
यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने डॉक्टरों, छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक अपडेट का इंतजार करने की अपील की है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, “हर एंगल से जांच की जा रही है। दोषी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। जैसे ही आधिकारिक बयान आएगा, अपडेट किया जाएगा।