Janta Darbar: जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनेंगे CM मोहन यादव, ऐसे होगी मुलाकात 

Samadhan online program Mauganj CMO, sub engineer and Jawa Tehsildar suspended
X
पानी की समस्या पर नपे अधिकारी: मऊगंज CMO और सब इंजीनियर को CM मोहन यादव ने किया निलंबित, जवा तहसीलदार भी सस्पेंड।
मुख्यमंत्री मोहन यादव का जनता दरबार (Janta Darbar) हाईटेक व्यवस्थाओं से लैस होगा। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक कर सीएम से मुलाकात कर सकेंगे। 

CM Mohan Yadav Janta Darbar: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेशवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार लगाएंगे। लोग इसमें शामिल होकर सीधे सीएम को समस्याएं बता सकेंगे। जनता दरबार 6 जनवरी से शुरू होना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे स्थगित करना पड़ा। अब नियमों में संशोधन के साथ यह कार्यक्रम जल्द शुरू होगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव का जनता दरबार (Janta Darbar) हाईटेक व्यवस्था से लैस होगा। इसमें हर किसी को एंट्री नहीं मिलेगी। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए अप्वाइंटमेंट बुक करनी होगी। इससे पहले लोगों को सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करनी होगी।

जनता दरबार में इसलिए हुई देरी
मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले 6 जनवरी 2025 से जनता दरबार शुरू करने वाले थे, लेकिन भीड़ प्रबंधन और प्रासंगिक शिकायतों के छांटने की व्यवस्था में देरी के चलते इसे पोस्ट पोंड कर दिया गया है। अधिकारियों ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल (CM Helpline Portal) पर जनता दरबार का विकल्प जोड़ दिया है। जल्द इसे यह कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: इन शहरों में नहीं बिकेगी शराब, 'मोहन सरकार' आबकारी नीति में करेगी बड़ा बदलाव

CM मोहन यादव 2 घंटे सुनेंगे समस्याएं
जनता दरबार में मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 2 घंटे तक जनता की समस्याएं सुनेंगे। अधिकारियों ने बताया कि भोपाल स्थित सीएम हाउस में हर सप्ताह यह कार्यक्रम होगा। लोग अपनी समस्याएं सीधे सीएम को बताएंगे। इनका समाधान भी तत्काल किया जाएगा। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार में सीएम नीतीश कुमार नियमित जनता दरबार लगाते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story