भोपाल का पहाड़ी वाली दुर्गा मंदिर: भक्तों की पूरी होती हैं हर मुराद, संतान प्राप्ति की कामना लेकर आती हैं महिलाएं 

Pahadi Wali Durga Temple Saket Nagar Bhopal
X
भोपाल के साकेत नगर स्थित पहाड़ी वाली दुर्गा मंदिर, नवरात्रि में उमड़ रही भक्तों की भीड़।
भोपाल के साकेत नगर स्थित पहाड़ी वाली दुर्गा मंदिर में नारियल और चुनरी अर्पित करने की परंपरा है। नवरात्रि में महिलाएं संतान प्राप्ति की कामना लेकर पहुंचती हैं।  

Navratri 2024: भोपाल के साकेत नगर स्थित पहाड़ी वाले दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी रही है। नवरात्रि पर यहां दूर-दराज श्रद्धालु आते हैं। माता रानी उनकी सभी मुरादें पूरी करती हैं। शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन रविवार (6 अक्टूबर) को जानें पहाड़ी वाले दुर्गा मंदिर की महिमा...।

नारियल और चुनरी अर्पित करते हैं भक्त
साकेत नगर की पहाड़ी वाली दुर्गा मंदिर में भक्त नारियल और चुनरी अर्पित करते हैं। मान्यता है कि नारियल चढ़ाने से उनकी हर मुराद पूरी होती है। लोग संतान प्राप्ति और व्यापार व्यवसाय में सफलता की कामना लेकर आते हैं।

मंदिर में यह मूर्तियां
मंदिर में मां काली, दुर्गा, हनुमान, श्रीगणेश, मंशापूरण माता, भोलेनाथ, राम-जानकी सहित अन्य देवता विराजमान हैं। यह मंदिर परमार समाज द्वारा बनाया गया है। जिस जगह मंदिर है, वहां जंगल हुआ करता था। चबूतरे पर धर्मध्वजा और एक की मूर्ति विराजी थी। जिसकी लोग पूजा किया करते थे।

यह भी पढ़ें: भोपाल का काली मंदिर: भक्त के सपने में आईं थीं देवी, मन्नत के लिए कलावा बांधते हैं श्रद्धालु

भक्त के सपने आईं थी देवी
मंदिर के पुजारी प्रिंस शर्मा ने बताया, माता रानी ने भगवान सिंह परमार को सपने में आकर दर्शन दिए और मंदिर की स्थापना के लिए आदेशित किया था। जिसके बाद उन्होंने चबूतरे के पास खुदाई की तो वहां पर मां काली की मूर्ति निकली। जिसकी स्थापना कर 1965 में मंदिर का निर्माण कराया गया।

यह भी पढ़ें: भोपाल का शीतला माता मंदिर: मातारानी के दर्शन मात्र से ठीक हो जाते हैं मोतीझरा और हैजा जैसी बीमारी

पूरी होती हैं मुराद
पुजारी प्रिंस शर्मा के मुताबिक, पहले क्षेत्र में कोई अन्य मंदिर नहीं था। दुर्गा मंदिर ही मंदिर था। जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते थे। दुर्गा मंदिर में श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक जो कामना करते हैं, उनकी मुराद जरूर पूरी होती है। यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु मातारानी के दर्शन करने आते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story