नवरात्रि 2024: भोपाल के बरखेड़ा पठानी में सजा मां वैष्णो और खाटू श्याम का दरबार, Video में देखें खूबसूरती 

Vaishno Devi Khatu Shyam Mandir Bhopal
X
भोपाल के बरखेड़ा पठानी में सजा वैष्णो देवी और खाटू श्याम का दरबार।
मध्यप्रदेश में नवरात्रि उत्सव की धूम है। भोपाल के बरखेड़ा पठानी में धर्म जागृति मंच ने यहां मां वैष्णो देवी और खाटू श्याम की थीम पर मां दुर्गा की झांकी सजाई है।

Navratri Celibration in Bhopal: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नवरात्रि में उत्सव की धूम धाम है। मां दुर्गा के दिव्य दरबार सजाए गए हैं, जो की श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं ऐसी ही एक झांकी बरखेड़ा पठानी में मां वैष्णो देवी और खाटू श्याम का दरबार सजा है मां दुर्गा के पंडाल में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

मां दुर्गा के पंडाल में होंगे
मां वैष्णो देवी और खाटू श्याम के इस मंदिर में मां दुर्गा की भी भव्य झांकी सजाई गई है। उनके यहां विभिन्न स्वरूप देखने को मिल रहे हैं। पंडाल में मां वैष्णो देवी और भैरव बाबा के दर्शन भी होते हैं। बरखेड़ा पठानी स्थित इस पंडाल में रोजना हजारों की संख्या श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

35 लाख से बना दुर्गा पांडाल
बरखेड़ा पठानी चौराहे पर मां दुर्गा का दरबार हर साल नवरात्रि में सजाया जाता है। इस बार यहां वैष्णो देवी मंदिर की थीम पर मातारानी का दरबार सजाया गया है। धर्म जागृति मंच दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष राहुल मीणा रिंकू यादव ने बताया, पंडाल सजाने का काम पिछले 2 महीने से किया जा रहा है। इसमें लगभग 30 से 35 लाख खर्च होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: Navratri-2024: भोपाल में बना काठमांडू का पशुपतिनाथ मंदिर, नवरात्रि में रोजाना पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु

भोपाल से बुलाए 50 कलाकार
दीपक मंडल के मुताबिक, करीब 4000 स्क्वायर फीट में तैयार किया गया यह पांडाल 55 फीट ऊंचा हैं। भोपाल के 50 कलाकारों ने मिलकर इसे तैयार किया है। दीपक ने बताया, यहां हर साल नई थीम पर झांकी सजाई जाती है। कलाकर अलग अलग तरिके और तकनीक अपनाते हैं।

बांस फोम और कपड़े से बनाई गुफाएं
कालाकरों ने बताया कि पंडाल बनाने का काम वह पिछले तीन साल से कर रहे हैं। दीपक ने बताया कि यह पंड़ाल बांस, कपड़ूा, लोहा और फोम से तैयार किया गया है। इसमें करीब 3000 बांसा, दो मिनी ट्रक फोम, 12 हजार मीटर कपड़ा और 17 क्विंटल लोहा लगा है। 20 लीटर पेंट भी इसे कलर करने में लगा है।

यह भी पढ़ें: भोपाल: सर्वधर्म समभाव का संदेश देता सिंधी कॉलोनी का दुर्गा मंदिर, हिंदू भक्तों के साथ सिंधी समाज भी करता है आराधना

बनाया था चन्द्र उदय मंदिर
धर्म जागृति मंच दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि 2012 में पहले साधारण तौर नवदुर्गा उत्सव मनाया जाता था, लेकिन कुछ सालों से इसे भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। हर साल अलग थीम पर माता रानी के दरबार सजाते हैं। पिछले साल चन्द्र उदय मंदिर की थीम पर झांकी सजाई गई थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story