MP Transfer Order: सीएमओ हर्षित तिवारी की भोपाल नगर निगम में वापसी, अन्य अफसरों के भी तबादले

Nagar Nigam bhopal
X
नगर निगम भोपाल।
MP Transfer Order: एमपी में नगर निगम के अधिकारियों का तबादला एक जिले से दूसरे जिले में शनिवार को किया गया है। सीएमओ हर्षित तिवारी को विभाग में वापसी कराई गई है।

MP Transfer Order: मध्य प्रदेश में मोहन सरकार ने नगर निगम अधिकारियों के तबादले किए हैं। भोपाल में पदस्थ नगरीय प्रशासन विभाग में मुख्य नगर पालिका अधिकारी हर्षित तिवारी को अब नगर पालिक निगम, भोपाल में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग में उनकी वापसी को लेकर कर्मचारियों में सकारात्मकता देखी जा रही है।

बड़ी जिम्मेदारी के साथ विभाग वापसी
सीएमओ के पद पर अब तक पदस्थ रहे अधिकारी हर्षित तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी के साथ विभाग में उनकी एक बार फिर वापसी कराई गई है। सरकार ने अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर नवीन पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है। आदेशों की प्रतियां अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को भी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: इंदौर-भोपाल में कलेक्टर के आदेश, निगरानी के निर्देश

Gov Order

अस्थाई रूप से आगामी आदेश
राज्य शासन एतद् द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश उनके सम्मुख दर्शाये गये स्थान पर पदस्थ करता है।

इन अधिकारियों को मिले दूसरे जिले
ग्वालियर जिले में पदस्थ रहे अधिकारी बी.डी. कतरोलिया को प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अस्थाई रूप से विदिशा जिला मुख्यालय भेजा गया है। इसके साथ ही डिंडौरी जिले से मुख्य नगरपालिका अधिकारी सत्येन्द्र सालवार की नवीन पदस्थापना त्योंथर जिला मुख्यालय रीवा में की गई है।

यह भी पढ़ें: इंदौर-भोपाल में कलेक्टर के आदेश, निगरानी के निर्देश

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story