haribhoomi hindi news
मौसम विभाग (IMD) भोपाल के मुताबिक, इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। शनिवार को इन इलाकों में पारा काफी ऊपर पहुंच गया और रविवार को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुबह से ही तेज धूप और दोपहर में बढ़ती तपन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि प्रदेश के कई शहरों में तापमान अचानक 4 से 6 डिग्री तक बढ़ गया है।

मौसम विभाग (IMD) भोपाल के मुताबिक, इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। शनिवार को इन इलाकों में पारा काफी ऊपर पहुंच गया और रविवार को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

कई शहरों में 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा
शनिवार को उज्जैन, रतलाम और नर्मदापुरम समेत 18 शहरों में तापमान 37 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान रतलाम में 40.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
इसके अलावा

  • नर्मदापुरम: 39.4°C
  • धार: 39.2°C
  • खरगोन: 39°C
  • गुना: 38°C
  • शाजापुर: 37.7°C
  • रायसेन और सागर: 37.6°C
  • छिंदवाड़ा: 37.5°C

बड़े शहरों का हाल
प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी गर्मी का असर साफ नजर आया

  • उज्जैन: 38°C
  • इंदौर: 37.6°C
  • भोपाल: 36.8°C
  • जबलपुर: 36.6°C
  • ग्वालियर: 35.8°C

आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल से एक नया सिस्टम एक्टिव होगा, लेकिन यह काफी कमजोर रहेगा। इसका मतलब साफ है कि प्रदेश में अब तेज गर्मी का दौर जारी रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

पहले 9 दिन रहा बदला मौसम
इस बार अप्रैल की शुरुआत अलग रही। 1 से 9 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। ग्वालियर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जबकि 45 से ज्यादा जिलों में पानी गिरा।

गर्मी से बचाव के उपाय
गर्मी बढ़ते ही मौसम विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है

  • दिनभर पर्याप्त पानी पिएं
  • दोपहर में धूप से बचें
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें
  • बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें

इन दिनों लोग भी गर्मी से राहत पाने के लिए गन्ने का जूस, ठंडे पेय और आइसक्रीम का सहारा ले रहे हैं।

अप्रैल-मई में चरम पर रहती है गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, जैसे सर्दी दिसंबर-जनवरी में और बारिश जुलाई-अगस्त में चरम पर होती है, वैसे ही गर्मी अप्रैल और मई में अपने पीक पर रहती है। खासकर अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से तापमान तेजी से बढ़ता है।

7