haribhoomi hindi news
News in Brief, 26 December: मध्यप्रदेश में गुरुवार (26 दिसंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी। आइए एक नजर डालते हैं MP की छोटी-बड़ी खबरों पर...। 

News in Brief, 26 December: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

मोहन सरकार के मंत्रियों के कार्याें की समीक्षा 
मध्य प्रदेश में आज गुरुवार को मोहन कैबिनेट की अहम बैठक होगी। बैठक के बाद भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में सुबह 11.30 से मंत्रियों के कामकाज और आगामी कार्ययोजना पर विचार मंथन किया जाएगा। सीएम मोहन यादव, मंत्री और अधिकारी भी शामिल होंगे। इसमें युवा, गरीब, महिला और किसानों के विकास के लिए 4 मिशन पर मंथन होगा। मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा भी होगी।  कैबिनेट बैठक सुबह 10 बजे मंत्रालय में होगी।  

CM के आज के कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव सुबह 9 बजे हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा जाएंगे। 9:25 बजे भाजपा कार्यालय, 9:50 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। 10:10 बजे से कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे बजे भारत भवन में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11:35 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे। यहां मंत्री अधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। शाम 6:30 बजे नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की बैठक लेंगे।

यह भी पढ़ें: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

राजस्थान, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ को मिलेंगे MP के बाघ 
मध्य प्रदेश के बाघ अब राजस्थान, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में दहाड़ेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव की सहमति के बाद इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, पेंच टाइगर रिजर्व और कान्हा टाइगर रिजर्व से राजस्थान को 4 मादा बाघ, उड़ीसा को एक नर और 2 मादा बाघ दिए जाएंगे। इस तरह छत्तीसगढ़ को 2 नर और 6 मादा बाघ दिए जाने को मंजूरी दी गई है। 

7