News in Brief, 1 March: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।
मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update
समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी आज से
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार किसानों से 80 लाख टन गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन नर्मदापुरम संभाग में गेहूं खरीदी आज (शनिवार, 1 मार्च 2025) से शुरू हो जाएगी। शेष संभागों में 17 मार्च से गेहूं खरीदा जाएगा। प्रदेशभर में 3 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। केंद्र से गेहूं का समर्थन मूल्य 2,425 रुपए तय किया है, लेकिन मध्य प्रदेश में यह 2600 रुपए क्विंटल खरीदा जाएगा। शेष राशि एमपी सरकार बोनस के तौर पर देगी।
CM मोहन यादव बालाघाट दौरे पर
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शनिवार (1 मार्च ) को बालाघाट दौरे पर रहेंगे। सीएम यहां रेंजर कॉलेज परिसर में जनसभा को संबोधित कर दिव्यांगों को उपकरण वितरित कर बस और रेलवे पास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद वह किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। सीएम इस दौरान हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान और सीएम राइज स्कूल भवन का लोकार्पण करेंगे। लांजी के कोटेश्वर धाम महोत्सव में शामिल होंगे। वीरांगना अवंती बाई लोधी, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
भोपाल-जबलपुर के बीच आज से नई फ्लाइट
भोपाल और जबलपुर के बीच फ्लाइट शुरू हो रही है। 1 मार्च से इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7463 मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को राजभाभोज एयरपोर्ट भोपाल से शाम 5:50 बजे रवाना होगी और शाम 6:55 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसी तरह 6ई-7464 फ्लाइट जबलपुर से शाम 7:15 बजे रवाना होकर रात 8:15 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहंचेगी। इसका किराया 2499 रुपए निधार्रित किया गया है।
कुबेरेश्वर में रुद्राक्ष महोत्सव 3 मार्च तक
सीहार जिला स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव चल रहा है। श्रद्धालु दो दिन पहले ही पहुंचने लगे थे। 3 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव में 13 लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। गुरुवार को लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
वॉट्सऐप पर मिलेगी खसरा-खतौनी की नकल
मध्य प्रदेश में अब 181 पर कॉल कर खसरा-खतौनी की नकल मंगा सकते हैं। यह नकल एसएमएस और वॉट्सऐप के जरिए मिलेगी। सीएम जनसेवा लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत यह व्यवस्था की गई है। सीएम जन सेवा के माध्यम से स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, चालू खसरा की प्रतिलिपि, खतौनी की प्रतिलिपि, चालू नक्शा की प्रतिलिपि, भू-अधिकार पुस्तिका की प्रतिलिपि और स्पेसिमेन कॉपी (खसरा, खतौनी एवं नक्शा) टोल-फ्री नंबर 181 पर एक कॉल पर से उपलब्ध कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें
भोपाल में बनेगा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर
मध्यप्रदेश के सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर का भूमिपूजन 2 मार्च को कोलार में होना है। इस्कॉन बीवायसी के अध्यक्ष रसानंद दास प्रभु ने बताया, कोलार में 8 एकड़ हरे कृष्ण लैंड पर भूमिपूजन होगा। इसमें वल्र्ड वाइड इस्कॉन के प्रमुख और गवर्निंग बॉडी कमिश्नर (जीपीसी) गुरुप्रसाद स्वामी और मध्यप्रदेश प्रभारी महामनदास प्रभु भोपाल आएंगे। इस दौरान भव्य भंडारा होगा। भंडारे के लिए पश्चिम बंगाल, दिल्ली और जबलपुर से विशेष रसोइए बुलाए गए हैं। ये रसोइए विशेष प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाएंगे।











