News in Brief, 23 January: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
News in Brief, 23 January: मध्यप्रदेश में गुरुवार (23 जनवरी) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

News in Brief, 23 January: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

मोहन यादव आज कब, क्या करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली के चुनावी दंगल में उतरेंगे। सीएम गुरुवार को दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। अलग-अलग विधानसभा में हुंकार भरेंगे। सीएम मोहन 11:30 बजे भोपाल के जीजी फलाईओवर का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 2 बजे सीएम मोहन भोपाल से नरसिंहपुर पहुंचेंगे। जहां वो राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। शाम 5.15 बजे जबलपुर से दिल्ली पहुंचेंगे। पश्चिम दिल्ली की विधानसभा मादीपुर में ग्राम चौपाल और जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 7.30 रोहिणी विधानसभा में जनसभा करेंगे।

बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट मंगलवार सुबह 4 बजे खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। बाबा महाकाल के मस्तक पर रजत मुकुट अर्पित कर त्रिपुंड, त्रिशूल और रुद्राक्ष की माला से राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार किया गया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।

बाबा महाकाल भस्म आरती में अब मोबाइल पर प्रतिबंध
महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान अब भक्त मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। गुरुवार से यह नियम लागू होगा। मंदिर परिसर में रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की घटनाओं को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। मोबाइल जमा करने की व्यवस्था मंदिर के चैकिंग पाइंट पर होगी। मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन ने बताया कि अनुमति दिखाने के बाद ही श्रद्धालु मोबाइल जमा कर सकेंगे और आरती के बाद वापस ले पाएंगे। भस्म आरती के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग अनिवार्य है। महाकाल लोक में थाना बनाने का प्रस्ताव भी दिया है।

अब आयुष डॉक्टर भी देंगे मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
मध्यप्रदेश में मेडिकल और फिटनेस सर्टिफिकेट लेने के लिए अब सिर्फ एमबीबीएस डॉक्टरों पर निर्भर नहीं रहना होगा। आयुर्वेद, यूनानी, सिद्धा और सोवा- रिग्पा पद्धति के पंजीकृत आयुष डॉक्टर भी यह प्रमाण पत्र जारी कर सकेंगे। मध्यप्रदेश आयुष मेडिकल एसोसिएशन के प्रवक्ता डॉ. राकेश पांडेय ने बताया कि हाल ही में भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग ने एक पत्र जारी कर इस अधिकार को स्पष्ट कर दिया है। पहले भी आयुष डॉक्टरों को यह अधिकार था, पर कई जगह इसे लेकर भ्रम की स्थिति थी।

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल भोपाल और सीएम इंदौर में फहराएंगे तिरंगा
मध्यप्रदेश में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। राज्य का मुख्य कार्यक्रम स्थानीय लाल परेड मैदान में होगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर मुरैना में तिरंगा फहराएंगे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को जबलपुर और राजेन्द्र शुक्ल को रीवा की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह अन्य मंत्रियों को भी जिलावार जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश के 22 जिलों में कलेक्टरों को झण्डावंदन का मौका मिलेगा। इनमें खरगोन, बड़वानी, सिंगरौली, बुरहानपुर, देवास, गुना, अशोकनगर, भिण्ड, मउगंज, छतरपुर, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, मण्डला, बालाघाट, पांर्ढुना, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, शहडोल, विदिशा और डिंडौरी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 23 January: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

सिंहस्थ के पहले शुरू होगा उज्जैन में मेडिकल कॉलेज
सिंहस्थ 2028 के पहले उज्जैन में मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाएगा। इसके लिए इसके भवन निर्माण के काम में तेजी लाई जाएगी। कॉलेज भवन का निर्माण मध्यप्रदेश भवन विकास निगम कर रहा है। डॉक्टर और अन्य स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि नए शुरू होने जा रहे मेडिकल कॉलेज राजगढ़, छतरपुर, दमोह, मंडला, सिंगरौली, श्योपुर और बुदनी के साथ-साथ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल छिंदवाड़ा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इन्हें भी समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। शुक्ला ने सभी निर्माण कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग करने के लिए अद्यतन प्रगति एमआईएस पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश भी दिए।

गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगा चीता स्टेट का रसूख
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को नई दिल्ली की परेड में मध्यप्रदेश के चीता स्टेट का रसूख दिखेगा। 70 साल बाद देश में चीतों की वापसी हुई है। मध्यप्रदेश के पास टाइगर स्टेट का दर्जा तो पहले से था, अब चीता स्टेट का दर्जा भी मध्यप्रदेश को मिला है। यह दर्जा मिलने पर हम मध्यप्रदेशवासियों का सीना चौड़ा हुआ है। नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य आयोजन में मध्यप्रदेश की यह झांकी सिलेक्ट हुई है। इस झांकी को पूरे इत्मीनान से बनाया गया है।

महू में 27 को कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, राहुल-प्रियंका आएंगे
बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली महू में 27 जनवरी को कांग्रेस का बड़ा आंदोलन होने वाला है। कांग्रेस के लगभग सभी बड़े नेता महू में होंगे। यहीं से जय भीम, जय बापू, जय संविधान अभियान की शुरुआत करेंगे। अब तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आने पर सहमति बन चुकी है। सोनिया गांधी का आना अभी तय नहीं है। अखिल भारतीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सभी मेंबर, कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम और पूर्व सीएम भी शामिल होंगे। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम की अनुमति के लिए जिला प्रशासन को आवेदन दिया।

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 31 मार्च तक होंगे पंजीयन
मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कार्य शुरू हो गया है। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च तक है। किसान ऐप के माध्यम से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे। पंजीयन के लिये ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर नि:शुल्क पंजीयन की व्यवस्था की गई है। गेहूँ उपार्जन के लिये समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो गत वर्ष की तुलना में 150 रुपए प्रति क्विंटल अधिक है।

GIS की तैयारियों की कमान संभालेंगी ACS की अध्यक्षता वाली समिति
राजधानी भोपाल में फरवरी में होने जा रही ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के सफल आयोजन और समन्वय के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी। इसे एसीएस मुहम्मद सुलेमान लीड करेंगे। समिति में लोक निर्माण, उद्योग, नगरीय प्रशासन, पर्यटन एवं ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव सदस्य रहेंगे। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि समिट के दौरान स्थायी प्रकृति के काम भी किए जाएं। इससे इन कामों के लिए बार-बार खर्च नहीं करना पड़ेगा। आमंत्रित अतिथि प्रदेश एवं विशेषकर भोपाल एवं आसपास की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को समझ सकें ऐसी व्यवस्थाएं की जाएं।

महेश्वर में 24 जनवरी को होगी कैबिनेट बैठक
देवी अहिल्या बाई होल्कर की नगरी महेश्वर में 24 जनवरी को होने वाली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक में मोहन सरकार दो नीति और एक मिशन समेत एमपी को कई बड़ी सौगातें दे सकती है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ अधिकारियों ने प्रमुख प्रस्तावों पर मंत्रालय में मंथन भी किया है। अलग-अलग दौर के मंथन अभी बाकी है। महेश्वर में होने वाली कैबिनेट बैठक देवी अहिल्या बाई होल्कर को समर्पित रहेगी। वह महिला शासिका थीं और उन्होंने उद्योग धंधे, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, धार्मिक घाटों के पुर्नोद्धार, कुटीर एवं ग्रामोद्योगों की नींव रखने जैसे कई उदाहरण पेश किए थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story