Bhopal News in Brief, 23 January: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

Bhopals today big hindi news in brief of the 19 April 2025 Saturday
X
Bhopal News in Brief, 19 April: एक क्लिक में पढ़ें भोपाल की जरूरी खबरें।
Bhopal News in Brief, 23 January: भोपाल में गुरुवार (23 जनवरी ) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

Bhopal News in Brief, 23 January : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं।

भोपालवासियों के लिए जरूरी खबरें ; Bhopal Today Live

भोपाल के 35 से ज्यादा क्षेत्रों में आज गुल रहेगी बिजली
राजधानी भोपाल के 35 से ज्यादा क्षेत्रों में गुरुवार को बिजली गुल रहेगी। इन इलाकों में निर्माण कार्यों और रखरखाव के कार्यों के चलते शटडाउन किया है। खजूर, बीडीए कॉलोनी, राजपूत ढाबा, नक्षत्र एन्क्लेव और आसपास क्षेत्र में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रहेगी। साउथ एन्क्लेव, भारत नगर, बसंत कुंज, डीके गोल्ड, दाना पानी, पल्लवी नगर, ओपल रीजेंसी, अधिष्ठान, सिद्धार्थ गार्डन और आसपास क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। अमरावत खुर्द, गिरनार पहाड़ियां, सौम्या ग्रीन वेली, आकाशगंगा और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 2:30 बजे तक लाइट नहीं रहेगी।

इन इलाकों में भी गुल रहेगी बिजली
अशोक विहार, अशोक गार्डन, दुर्गा मंदिर, एकता पुरी, स्वदेश नगर, सेमरा कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, रानी मान बाई कॉलोनी, तुलसी नगर, नवीन नगर और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटौती होगी। आरिफ नगर, निशातपुरा, सलीम चौक, सिंधी कॉलोनी, काजी कैंप और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रहेगी। शिरडीपुरम, दानिश कुंज, विराशा हाइट, जैन मंदिर और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

जीजी फ्लाइओवर आज से होगा शुरू
भोपाल के गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर और अरेरा हिल्स तक निकलने वाला शहर का सबसे लंबा फ्लाइओवर गुरुवार को आमजन के लिए शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे इसका लोकार्पण करेंगे। ब्रिज को बनाने के लिए 154 करोड़ रुपए की लागत आई है। समारोह में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी उपस्थित रहेंगे। भोपाल में मैदा मिल मार्ग पर गायत्री मंदिर से बोर्ड ऑफिस चौराहा, प्रगति चौराहा से मानसरोवर कॉम्प्लेक्स होते हुए गणेश मंदिर तक निर्मित फ्लाइओवर 2900 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा है।

आज मनेगा 'बेटियों का उत्सव'
राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था सरोकार की ओर से 23 जनवरी को 'बेटियों का उत्सव' मनाया जा रहा है। सरकार ने राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 की थीम उज्जवल भविष्य के लिए लड़कियों को सशक्त बनाना तय किया है। टेक्नो इंडिया ग्रुप पब्लिक स्कूल में सुबह 9 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में गीत, संगीत, कविता, क्विवज जैसे रंगारंग आयोजनों के अलावा विद्यार्थियों के साथ लैंगिक भेदभाव से मुक्त समानता आधारित समाज और बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर बात होगी।

इसे भी पढ़ें: News in Brief, 23 January: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

मिसरोद फाटक आज और कल बंद रहेगा
भोपाल मंडल के मिसरोद रेलवे स्टेशन के यार्ड में स्थित रेलवे फाटक (मिसरोद रेलवे क्रॉसिंग) पर ट्रैक अनुरक्षण (टीआरआर) कार्य किया जाना है। इस दौरान यह फाटक 23 और 24 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगा। रेलवे ने इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में मिसरोद गांव के अंडरब्रिज और बावड़िया कलां के फ्लाइओवर का उपयोग करने की सलाह दी है। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने कहा कि हम यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों से अनुरोध करते हैं कि इस दौरान वह वैकल्पिक मार्ग के रूप में मिसरोद गांव के अंडर ब्रिज और बावड़िया कलां के फ्लाइओवर का इस्तेमाल करें।

राजधानी एक्सप्रेस यादगीर स्टेशन पर भी रुकेगी
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भोपाल और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 22691/22692 (बेंगलुरु-हजरत निजामुद्दीन-बैंगलुरू राजधानी एक्सप्रेस) को यादगीर स्टेशन (कर्नाटक) पर ठहराव दिया है। 27 जनवरी से गाड़ी यादगीर स्टेशन पर रात 8:38 बजे पहुंचेगी।

बिहार क्राफ्ट मेला 26 जनवरी तक चलेगा
भोपाल हाट परिसर में बिहार क्राफ्ट मेला 2025 चल रहा है। बिहार क्राफ्ट मेला में 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। हस्तशिल्प और हस्त करघा के उत्पाद मिल रहे हैं। यह मेला 26 जनवरी तक चलेगा। भारत भवन की रंगदर्शनी दीर्घा में 25 जनवरी तक लखनऊ की कलाकार सुषमा अग्रवाल के चित्रों की एग्जीबिशन लगी है। इस एकल चित्र प्रदर्शनी में अजी के अनेक वर्क एग्जीबिट किए गए हैं।

भोपाल-उज्जैन स्पेशल ट्रेन 1 फरवरी तक चलती रहेगी
महाकाल दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम-मध्य रेलवे भोपाल मंडल के भोपाल से उज्जैन के बीच चलाई जा रही 09313/09314 उज्जैन भोपाल-उज्जैन स्पेशल के फेरे तत्काल प्रभाव से बढ़ाने का निर्णय लिया है। 09313 उज्जैन-भोपाल स्पेशल उज्जैन से 31 जनवरी तक चलती रहेगी। जबकि 09314 भोपाल-उज्जैन स्पेशल 1 फरवरी तक प्रतिदिन चलेगी। इस ट्रेन के आगमन/प्रस्थान समय हाल्ट के समय आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ट्रेनों के आगमन/ प्रस्थान समय, हाल्ट सहित अन्य जानकारियों के लिए यात्रीगण वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं।

एंप्री से रत्नागिरी तक एलीवेटेड कॉरिडोर का निर्माण जल्द
एंप्री से रत्नागिरी तिराहे तक एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने डीपीआर को मंजूरी दे दी है। रत्नागिरी में मेट्रो स्टेशन भी कॉरिडोर में रहेगा, जिससे एयरपोर्ट जाने वाले लोग मेट्रो का भी उपयोग कर सकेंगे। एलिवेटेड कॉरिडोर कई क्षेत्रों से होकर गुजरेगा, जो नर्मदापुरम रोड पर बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर को भी चेतक ब्रिज जंक्शन से जोड़ेगा। गोविंदपुरा विधायक और राज्य मंत्री कृष्णा गौर की बुधवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुलाकात के बाद कार्य जल्द शुरू करने का आश्वासन मिला।

अभिनव कला परिषद का उत्सव गणतंत्र 25 को
भारतीय गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ और अभिनव कला परिषद की 62वीं सालगिरह का उत्सव मनाया जाएगा। अभिनव कला पारिषद 25 जनवरी को शाम 5:30 बजे से मानस भवन, श्यामला गिरि पर उत्सव गणतंत्र समारोह का आयोजन कर रही है। इसमें प्रदेश की सात सुप्रतिष्ठित साहित्यिक विभूतियों को उनके साहित्यिक अवदान हेतु अभिनव शब्द शिल्पी की मानद उपाधि से अलंकृत कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगा प्रसिद्ध गीतकार डॉ रामवल्लभ आचार्य द्वारा रचित "मध्यप्रदेश गौरव गान", जिसकी स्वर और संगीत रचना लोकप्रिय संगीतकार अनिल पौराणिक द्वारा की गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story