A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
MP News: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025-26 का बजट पेश किया। इसके साथ ही रेल बजट की भी घोषणा हुई। इसमें मध्य प्रदेश को कई नई और महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की सौगात मिली है। बजट में राज्य के रेल नेटवर्क के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए 14,745 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है, जो प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
रेल बजट में मध्यप्रदेश की कुल 31 नई रेल परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं की कुल लंबाई 5,869 किलोमीटर है और इन पर 1,04,987 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं के पूरे होने से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिल सकेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा, राज्य के प्रमुख स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए 1,950 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इनमें रानी कमलापति, ग्वालियर, खजुराहो, सतना, इंदौर, बीना और जबलपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल हैं।
80 स्टेशनों पर खर्च होंगे 2,708 करोड़ रुपए
राज्य के 80 स्टेशनों पर कुल 2,708 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इनमें अकोदिया, आमला, अनूपपुर, अशोकनगर, बालाघाट, बनापुरा, बरगवां, ब्योहारी, बेरछा, बैतूल, भिंड, भोपाल, बिजुरी, बीना, ब्यावरा राजगढ़, छिंदवाड़ा, डबरा, दमोह, दतिया, देवास, गाडरवारा, गंजबासौदा, घोड़ाडोंगरी, गुना, ग्वालियर, हरदा, हरपालपुर, इंदौर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, जुन्नारदेव, करेली, कटनी जंक्शन, कटनी मुरवारा, कटनी साउथ आदि प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।
इसके अलावा खाचरोद, खजुराहो जंक्शन, खंडवा जंक्शन, खिरकिया, लक्ष्मीबाई नगर, मैहर, मक्सी जंक्शन, मंडला फोर्ट, मंदसौर, एमसीएस छतरपुर, मेघनगर, मुरैना, मुलताई, नागदा जंक्शन, नैनीपुर जंक्शन, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), नरसिंहपुर, नेपनागर, नीमच, ओरछा, पांढुर्ना, पिपरिया, रतलाम, रीवा, रुथियाई, सांची, संत हिरदाराम नगर, सतना, सागर, सीहोर, सिवनी, शहडोल, शाजापुर, श्यामगढ़, श्योपुर कलां, शिवपुरी, श्रीधाम, शुजालपुर, सिहोरा रोड, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन, उमरिया, विदिशा और विक्रमगढ़ आलोट जैसे स्टेशन शामिल हैं।
नौकरी के नए अवसर और आर्थिक विकास
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि इस बजट के माध्यम से न सिर्फ रेलवे नेटवर्क का विस्तार होगा, बल्कि राज्य में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं से मध्य प्रदेश के आर्थिक विकास को भी एक नई दिशा मिलेगी। यह बजट राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के साथ-साथ यात्री सुविधाओं में सुधार के लिहाज से भी महत्वपूर्ण साबित होगा।
