दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को तोहफा: वेतनवृद्धि के साथ मिलेगा रविवार अवकाश; जानें हर माह कितना फायदा 

daily wage employees Salary hike
X
daily wage employees Salary hike
Daily wage employees Salary Hike: मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल 2025 से दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वेतनवृद्धि के साथ रविवार अवकाश भी मिलेगा। मप्र कर्मचारी मंच ने इस फैसले पर असंतुष्टि जताई है।

Daily wage employees Salary Hike: मध्य प्रदेश के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मोहन सरकार ने उनके मानदेय में बढ़ोत्तरी की ही है। वेतनभोगी कर्मचारियों और श्रमिकों को बढ़ा हुआ मानेदय 1 अप्रेल से मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर रविवार अवकाश भी दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश श्रम आयुक्त ने 1 अप्रैल 2025 से 31 सितंबर 2025 तक के लिए जो नई वेतन दरें घोषित की है। उसके अनुसार, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और श्रमिकों को प्रतिमाह 275 रुपए का फायदा होगा। सरकार के इस फैसले से कर्मचारी संगठन असंतुष्ट हैं।

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडेय ने बताया कि श्रम आयुक्त ने प्रदेश के शासकीय एवं अर्ध शासकीय विभागों में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी एवं श्रमिकों के लिए 1 अप्रैल 2025 से अब अकुशल श्रमिक का वेतन प्रतिमाह 12125 रुपए और अर्धकुशल श्रमिक का वेतन प्रतिमाह 13121 रुपए किया गया है। कुशल श्रमिक का वेतन प्रतिमाह 14844 रुपए और उच्च कुशल श्रमिक का वेतन प्रतिमाह 16,469 रुपए निर्धारित किया है।

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों और श्रमिकों को बढ़े हुए मानदेय के साथ रविवार अवकाश भी मिलेगा। हालांकि, मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच इससे खुश नहीं है। प्रांताध्यक्ष अशोक पांडेय ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और श्रमिकों के वेतन में 1 अप्रैल 2025 से प्रतिमाह 275 रुपए की वृद्धि करने को ऊंट के मुंह में जीरा के समान बताया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story