हरियाणा प्रवास: अयोध्या, उज्जैन और काशी के बाद कौन? CM मोहन यादव ने जनता से किया सवाल, कहा-कांग्रेस पर चलेगा सुदर्शन चक्र

MP CM Mohan Yadav in Hariyana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को हरियाणा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आध्र प्रदेश के प्रवास पर रहे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय में क्लस्टर मीटिंग कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही फरीदाबाद के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया।
अयोध्या, उज्जैन और काशी के बाद अब नंबर किसका है... मथुरा। pic.twitter.com/cmsJD0Vhar
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) March 9, 2024 मोहन यादव ने कहा कि इस देश में किसान हो या जवान सबका हिस्सा है। अयोध्या, उज्जैन और काशी के बाद मथुरा का नंबर है। हमने और हमारे समाज भगवान श्रीकृष्ण को आराध्य माना है। इस बार उंगली कमल के फूल और श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र कांग्रेस पर चलेगा। जिसके बाद उसका पता नहीं चलेगा।
संकल्प होगा साकार,
अबकी बार 400 पार...
आज हरियाणा में भाजपा कार्यालय गुरुकमल, गुरुग्राम में क्लस्टर मीटिंग में सहभागिता कर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा की। हरियाणा में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से स्पष्ट है कि 400 पार के संकल्प की सिद्धि हेतु… pic.twitter.com/x0IRQszVB6
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) March 9, 2024 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरियाणा सरकार और केंद्र की योजनाओं पर चर्चा करते कहा, 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलाना है। बताया, देशभर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजयी अभियान का शुभारंभ कर दिया है। हम सभी कार्यकर्ता इस ध्येय की प्राप्ति में जुट गए हैं।
जीतेंगे, जीतकर इतिहास रचेंगे
माननीय श्री @ChouhanShivraj जी ने आज आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में 'दीवार लेखन अभियान' में सहभागिता कर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।@BJP4Andhra pic.twitter.com/hj1ED65nD2
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) March 9, 2024 शिवराज का नैल्लोर में दीवार लेखन, रोपे पौधे
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश के नैल्लोर में भाजपा के बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ता को प्रोत्साहित किया। कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। हम सब उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेना होगा। शिवराज ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण और दीवार लेखन भी किया। कहा, सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है।
