टीचर बनने का सपना अधूरा: 22 वर्षीय खुशी सिंह ने की आत्महत्या, 12 वीं में की थी टॉप

suicide
X
suicide
खुशी सिंह होनहार छात्रा थी। वर्ष 2020 में 12वीं के रिजल्ट में खुशी सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया था। वह आर्ट विषय में 500/486 अंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया था।

Rewa Crime News: एमपी के रीवा जिले से बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। प्रदेश में टॉप करने वाली होनहार बेटी खुशी सिंह ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना त्योंथर स्थित सोहागी थाना क्षेत्र की है। घटना से परिवार में रक्षा बंधन की खुशियां मातम में बदल गई।

बता दें, घटना रविवार बीती रात की है। सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि चुनरी गांव निवासी 22 वर्षीय खुशी सिंह ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। वह कुछ दिनों से गुमसुम रहा करती थी। घर वालों से बात करना कम कर दिया था। पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या का खुलासा अभी नही हो सका है।

जांच में जुटी पुलिस
परिजनों के मुताबिक, रविवार को शाम खुशी सिंह ने ही परिवार के सभी सदस्य को रात में खाना परोसा था। इसके बाद सभी सदस्य अपने -अपने कमरे में सोने चले गए। इसी दौरान खुशी भी अपने कमरे में सोने के लिए गई। सुबह जब मां ने अपनी बेटी के कमरे में गई तो बेटी को मृत हालत में देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच में जुट गई है।

12 वीं में 500/486 अंक किए थे हासिल
बता दें कि खुशी सिंह होनहार छात्रा थी। वर्ष 2020 में आए 12वीं के एग्जाम रिजल्ट में खुशी सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया था। वह आर्ट विषय में 500/486 अंक प्राप्त कर जिले के साथ प्रदेश का भी नाम रोशन किया था। छात्रा ने बीती रात घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। खुशी ने किन कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

टीचर बनने का सपना रह गया अधूरा
खुशी सिंह रीवा जिले के त्योंथर तहसील के चुनरी गांव की थीं। उसने 12वीं की परीक्षा में टॉप किया था। जिला प्रशासन ने खुशी को सम्मानित भी किया था। छात्रा खुशी सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि वह टीचर बनना चाहती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story