MP Board Result 2026: भोपाल। एमपी बोर्ड परिक्षा का रिजल्ट अप्रैल महीने में जल्द ही घोषित किया जाएगा। इसके लिए तारीख भी तय कर दी गई है। खास बात यह है कि, इस बार सभी छात्रों को मार्क्स सुधारने का मौका भी मिलेगा।
CM जारी करेंगे नतीजे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे 15 अप्रैल से पहले घोषित कर देगा। इस हफ्ते आधिकारिक रूप से तारीखों का ऐलान हो सकता है। CM मोहन यादव नतीजे जारी करेंगे। लगभग 9.07 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी, जबकि लगभग सात लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए।
मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी
बताया जा रहा है कि, मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बोर्ड अब टॉपर्स के सत्यापन और डेटा अपलोड करने के अंतिम चरण में है। पिछले साल, 10वीं का पास प्रतिशत 76.22% और 12वीं का 74.28% था।
सात दिनों के अंदर कर सकते हैं आवेदन
एमपी बोर्ड 7 मई से दूसरी परीक्षा आयोजित करेगा। 12वीं की परीक्षा 7 मई से 25 मई तक और 10वीं की परीक्षा 7 मई से 19 मई तक चलेगी। छात्र नतीजे घोषित होने के सात दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। पहले, केवल फेल हुए छात्र ही परीक्षा दे सकते थे लेकिन अब पास और फेल, दोनों तरह के छात्र अपने अंकों में सुधार के लिए परीक्षा दे सकते हैं।
फेल हुए विषयों की परीक्षा देना अनिवार्य
पहले, केवल वे छात्र ही परीक्षा दे सकते थे जो अधिकतम दो विषयों (10वीं कक्षा) या 1 विषय (12वीं कक्षा) में फेल हुए थे। अब फेल या पास हुए, दोनों तरह के छात्र किसी भी विषय में अपने अंकों में सुधार के लिए परीक्षा दे सकते हैं। फेल हुए विषयों के लिए परीक्षा देना अनिवार्य है जबकि पास हुए विषयों के लिए यह वैकल्पिक है। मार्कशीट में मुख्य परीक्षा और दूसरी परीक्षा दोनों में से जो भी बेहतर नतीजा होगा, वही दिखाया जाएगा।
(मध्यप्रदेश के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)










