IB SO Vacancy: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका आया है। चेन्नई स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 350 पदों को भरा जाएगा, जिसमें अलग-अलग विभागों में मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर जैसी पोस्ट शामिल हैं।
किन विभागों में होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत आईटी, क्रेडिट, फाइनेंस, रिस्क मैनेजमेंट, ट्रेजरी, वेल्थ मैनेजमेंट, एचआर, मार्केटिंग, सिक्योरिटी, सिविल इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर जैसे कई अहम विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। यानी अलग-अलग बैकग्राउंड के उम्मीदवारों के लिए इसमें मौके मौजूद हैं।
क्या है योग्यता
हर पद के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है।
आईटी पद: BE/BTech (CS/IT/ECE), MCA या NIELIT ‘B’ लेवल
फाइनेंस/क्रेडिट: MBA (Finance), CA, ICWA या CFA
CA पद: ICAI की मेंबरशिप जरूरी
सिक्योरिटी पद: ग्रेजुएशन + सेना/पुलिस/अर्धसैनिक बल में कम से कम 5 साल का अनुभव
सिविल इंजीनियर: BE Civil में 60% अंक
आर्किटेक्ट: B.Arch + CoA रजिस्ट्रेशन
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए फीस जमा कर सकते हैं।
- SC/ST/PwD: ₹175
- General/OBC/EWS: ₹1000
प्रोबेशन और बॉन्ड की शर्त
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को स्केल II और III पदों पर 1 साल की प्रोबेशन पीरियड से गुजरना होगा। साथ ही, नौकरी जॉइन करने के बाद कम से कम 2 साल तक सेवा देना अनिवार्य होगा।
इसके लिए बैंक ने बॉन्ड की शर्त भी रखी है-
- स्केल I: ₹2 लाख
- स्केल II & III: ₹3 लाख
अगर कोई उम्मीदवार 2 साल से पहले नौकरी छोड़ता है, तो उसे बॉन्ड की पूरी राशि के साथ नोटिस पीरियड की सैलरी और ट्रेनिंग खर्च भी वापस करना होगा।
कैसे करें आवेदन? (Apply Process)
इंडियन बैंक SO भर्ती 2026 के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Careers” या “Recruitment” सेक्शन में जाएं।
- “Specialist Officer Recruitment 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
- सबसे पहले New Registration करके अपनी बेसिक जानकारी भरें।
- इसके बाद लॉगिन करके पूरा आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी डिटेल्स चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें










