मध्यप्रदेश। बजट सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए कुत्तों की बढ़ती संख्या का मुद्दा उठाया गया। कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने कुत्तों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि, डॉग बाइट की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे लोगों में आक्रोश है। वहीं विधायक राजन मंडलोई ने कहा कि, कागजों में नसबंदी हो रही है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधायकों की बात सुनने के बाद कहा कि, नसबंदी करने के डॉक्टर की संख्या प्रदेश में कम है। सरकार दूसरे प्रदेशों से नसबंदी के लिए डॉक्टर बुलाएगी।
26900 कुत्तों का टीकाकरण
'नगर निगम ने डॉग स्क्वॉड टीम बनाई है। सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। चालू वित्त वर्ष में 26900 कुत्तों का टीकाकरण किया गया है। इसके अलावा 5023 रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध हैं।'
यह भी पढ़ें: साफ पानी दे ना सके जो, वो सरकार निकम्मी है: बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस उठाया भागीरथपुरा जलकांड का मुद्दा
यह भी पढ़ें: MP Budget Session 2026: विधानसभा में आज पेश होगा अनुपूरक बजट, विपक्ष के हंगामे के आसार
यह भी पढ़ें: भोजशाला विवाद में बड़ा खुलासा संभव, हाईकोर्ट अब कल खोलेगा ASI की सीलबंद रिपोर्ट
आखिरी रोटी कुत्ते को दी जाए
कुत्तों के हिंसक होने के पीछे का कारण बताते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, कुत्ता तब भड़कता है जब वह भूखा होता है और उसे खाना नहीं मिलता। हमारी परंपरा रही है कि, पहली रोटी गाय और आखिरी रोटी कुत्ते को दी जाए। इसके अलावा आटा चीटियों को दिया जाता हैं।
परेशानी पैदा कर रहे डॉग लवर्स
डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि, 'डॉग लवर्स भी परेशानी पैदा कर रहे हैं।' पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने बताया कि, 'कुत्तों की नसबंदी में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी होनी चाहिए़।
भोपाल के अलावा दूसरे निकायों के डॉक्टर्स को भी लेप्रोस्कोपिक सर्जरी करनी चाहिए़।'
कुत्तों की नस्ल खत्म कर दी जाए
बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि, 'कुत्तों पर चर्चा की जरूरत क्या है। हमारे देश में जब लोगों को भरपेट खाना नहीं मिल रहा तो कुत्तों की जरूरत क्या है? कुत्तों की नस्ल खत्म कर दी जानी चाहिए।'
डॉग बाइट से किसी की नहीं हुई मौत
कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई ने सदन में कहा था कि, वैक्सीन के बाद भी लोगों की मौत हो रही है। रैबीज के टीके नकली नहीं हो इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
डॉग बाईट के कारण हुई मौत के बाद कितनों को मुआवजा दिया गया यह भी बताएं। इसका जवाब देते हुए मंत्री विजयवर्गीय ने डॉग बाइट से लोगों की मौत के दावे को नकार दिया।
सदन में हुआ हंगामा
ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए विधायक आतिफ अकील ने कहा कि, कुत्तों की संख्या बहुत बढ़ गई है और NSB के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान सदन में किसी विधायक ने जब यह कमेंट किया कि, 'संख्या तो बहुत लोगों की बढ़ रही है' तो जमकर हंगामा हो गया। विधानसभा अध्यक्ष को चेयर से उठकर विधायकों को शांत करना पड़ा।
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
बता दें कि, कांग्रेस MLA आतिफ अकील ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की। इस पर जवाब देते हुए BJP MLA रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, अगर मस्जिदों में धार्मिक नेता लोगों को इसके खिलाफ 'शपथ' दिलाएं तो गोहत्या बंद हो जाएगी।
