मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार: अमरवाड़ा उपचुनाव से 2 दिन पहले मंत्री बन सकते हैं कमलेश शाह, रामनिवास रावत भी लेंगे शपथ 

Kamlesh Shah CM Mohan Yadav
X
Kamlesh Shah को भाजपा की सदस्यता दिलाते CM मोहन यादव व अन्य। (फाइल फोटो)
Mohan Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा और श्योपुर की विजयपुर से कांग्रेस MLA रहे कमलेश शाह व रामनिवास रावत को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

Mohan Cabinet Expansion: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए विजयपुर विधायक रामनिवास रावत व अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह के मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजभवन में सुबह 9 बजे शपथ ग्रहण समारोह संभावित है।

अमरवाड़ा विधानसभा में 10 जुलाई को उपचुनाव है। लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में आए कमलेश शाह बीजेपी प्रत्याशी हैं। भाजपा उन्हें मतदान से दो दिन पहले ही मंत्री पद की शपथ दिलाना चाहती है। रविवार शाम भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में इस निर्णय पर अंतिम मुहर लग सकती है।

230 विधानसभा सीटों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा में अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं। मोहन मंत्रिमंडल में अभी 30 मंत्री हैं। यानी चार विधायक अभी और मंत्री बनाए जा सकते हैं। कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत को मंत्रिमंडल में शामिल होने से पहले विधायक पद छोड़ना होगा।

कमलेश शाह 29 मार्च, रामनिवास रावत 30 अप्रैल को छोड़ी कांग्रेस

  • विजयपुर से 6 बार के विधायक व कांग्रेस के सीनियर नेता रामनिवास रावत ने 30 अप्रैल 2024 को भाजपा ज्वाइन की थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा औरनरोत्तम मिश्रा ने श्योपुर के एक कार्यक्रम में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।
  • छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सटी से कांग्रेस विधायक रहे कमलेश शाह ने 29 मार्च 2024 को भाजपा जॉइन की थी। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के हाथों भाजपा की सदस्यता लेने से पहले उन्होंने विधायक पद छोड़ दिया था। 2023 में कमलेश शाह तीसरी बार विधायक चुने गए।

Watch Video

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story