Kal ka Mausam: ग्वालियर, उज्जैन सहित कई जिलों में रहेंगे बादल; रात में लगेगी ठंड, दिन में खिलेगी धूप

How will be the Kal ka Mausam? The Meteorological Department has issued a rain alert. Rain is likely in 32 districts including Bhopal.
X
Kal ka Mausam: भोपाल, छिंदवाड़ा सहित 32 जिलों में बारिश का अलर्ट; जनवरी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड 
Kal ka Mausam: मध्यप्रदेश में कल का मौसम (शनिवार, 1 फरवरी) को कैसा रहेगा। ग्वालियर, उज्जैन सहित कई जिलों में बादल छा सकते हैं। सुबह और रात में ठंडक रहेगी।

Kal ka Mausam: मध्यप्रदेश में कल का मौसम (शनिवार, 1 फरवरी) को कैसा रहेगा। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, उज्जैन, शाजापुर सहित कई जिलों में बादल छा सकते हैं। सुबह और रात में ठंडक रहेगी। दिन में धूप खिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम का मिला-जुआ असर रहेगा। सुबह-रात में सर्दी का सितम रहेगा। 7 दिन बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। ठंड का असर कम होगा। सिवनी में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 33 डिग्री रहा। राजगढ़ की रात सबसे सर्द है। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

सिवनी में दिन का तापमान सबसे ज्यादा
मध्य प्रदेश के सभी जिलों में पिछले 24 घंटे से मौसम शुष्क है। दिन में गर्मी जैसा महसूस हुआ। सिवनी में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 33 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। खंडवा में 32.1 तो मंडला में 32 डिग्री पारा रहा। खरगोन, रतलाम, नर्मदापुरम और सागर में 31 डिग्री के पार तापमान रहा। भोपाल, बैतूल, गुना, शिवपुरी, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, सतना, टीकमगढ़, उमरिया में पारा 29-30 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। नरसिंहपुर 26.0, पचमढ़ी 26.1, नौगांव 27, शाजापुर 27.6 और आगरा-मालवा में 27.7 डिग्री पारा रहा।

240 किमी रफ्तार चल रही जेट स्ट्रीम
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडेय के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी अफगानिस्तान और निकटवर्ती क्षेत्रों में एक्टिव है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम पश्चिमी राजस्थान के ऊपर है। उत्तर-पूर्व भारत में 240 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। हालांकि, मध्यप्रदेश में इसका असर कम रहेगा। 1 फरवरी को कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। रात और सुबह में ठंड पड़ेगी।

जानिए किस, जिले में कितना है दिन-रात का पारा

undefinedundefined

राजगढ़ की रात सबसे सर्द
राजगढ़ की रात सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। गिरवर(शाजापुर) 8.8, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) 8.9, कल्याणपुर(सीहोर) 9.1, नवगांव 10.2, भोपाल 12.4, ग्वालियर 12.4, इंदौर 14.2, उज्जैन 10.8 और जबलपुर में 12.6 डिग्री पारा रहा। सिवनी में न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 16 डिग्री रहा। मलाजखंड में 15.3, अरकंटक में 15, धार 14.9, कन्नोज में 14.6 डिग्री रहा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story