MP का मौसम: भोपाल, इंदौर, सागर सहित 35 जिलों में 7.3° तक लुढ़का पारा; राजगढ़-खजुराहो में फिर कड़ाके की ठंड

Madhya Pradesh today weather update, temperature dropped by 7.3 degrees 35 districts, severe cold
X
MP का मौसम: भोपाल, इंदौर, सागर सहित 35 जिलों में 7.3° तक लुढ़का पारा; राजगढ़-खजुराहो में फिर कड़ाके की ठंड
मध्यप्रदेश में आज का मौसम (गुरुवार, 6 फरवरी) को कैसा रहेगा। भोपाल, इंदौर, सागर सहित 35 जिलों में दिन-रात का पारा 7.3 डिग्री तक लुढ़का है। जानिए किस शहर में कितनी ठंड।

Aaj ka Mausam: मध्यप्रदेश में आज का मौसम (गुरुवार, 6 फरवरी) को कैसा रहेगा। भोपाल, इंदौर, सागर सहित 35 जिलों में दिन-रात का पारा 7.3 डिग्री तक लुढ़का है। सर्द हवा चल रही है। सुबह और रात में ठंड बढ़ गई है। सागर में रात का पारा सबसे ज्यादा 7.3 डिग्री गिरा है। भोपाल में दिन का टेम्परेचर सबसे ज्यादा 5.5 डिग्री लुढ़का है। राजगढ़ और खजुराहो की रात सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। रायसेन में अधिकतम तापमान सबसे कम 24.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदलेगा। 12, 13 और 14 फरवरी को कई जिलों में बारिश का अनुमान है।

इन जिलों में गिरा रात का पारा
सागर में रात का पारा सबसे ज्यादा 7.3 डिग्री लुढ़का है। ग्वालियर में 7 डिग्री पारा नीचे आया है। बैतूल 1, भोपाल 3.2, धार 3.1, गुना 4.1, नर्मदापुरम 1.4, इंदौर 0.4, खंडवा 1, पचमढ़ी 1.5, रायसेन 6.7, राजगढ़ 5, रतलाम 5.5, उज्जैन 2.8, छिंदवाड़ा 2.2, दमोह 4, जबलपुर 3.1, खजुराहो 6.2, मंडला 1.3, नवगांव 2.8, रीवा 3.9, सतना 6, सिवनी 4.8, सीधी 2.8 और उमरिया में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री गिरा है।

राजगढ़ और खजुराहो की रात सबसे सर्द
राजगढ़ और खजुराहो की रात सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। नर्मदापुरम में रात का पारा सबसे ज्यादा रहा। यहां 16.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। सागर 8.7, सतना 10, नवगांव 9, जबलपुर 13.4, छिंदवाड़ा 14.6, दमोह 12.8, मंडला 12.8, सीधी 14.2, टीकमगढ़ 11.2, उमरिया 12.1, बैतूल 15.2, भोपाल 10.8, धार 9.2, गुना 9.5, ग्वालियर 8, इंदौर 13.4, खंडवा 14, खरगोन 15.4, पचमढ़ी 10.5, रायसेन 9.5, रतलाम 9 और उज्जैन में 11.2 डिग्री पारा दर्ज हुआ।

इन जिलों में गिरा दिन का तापमान
भोपाल में दिन का पारा सबसे ज्यादा 5.5 डिग्री गिरा। धार में 5.3 और इंदौर में 5.2 डिग्री पारा लुढ़ुका है। दमोह 5, जबलपुर 3.8, खजुराहो 2.4, मंडला 1.7, नवगांव 2, रीवा 2, सागर 4.6, सतना 3.8, सीधी 2.2, टीकमगढ़ 3, उमरिया 1.4, बैतूल 3.4, गुना 5.1, नर्मदापुरम 1.9, पचमढ़ी 2.8, रायसेन 5.2, रतलाम 4.7 और उज्जैन में 4 डिग्री पारा गिरा है।

इसे भी पढ़ें: UP का मौसम: आगरा, मेरठ, बरेली सहित 5 शहरों में बरसे मेघ; आज दिनभर चलेगी सर्द हवा, चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत

रायसेन में अधिकतम पारा सबसे कम
रायसेन का दिन सबसे सर्द रहा। अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। नौगांव 25, धार 25.2, टीकमगढ़ 25.5, पचमढ़ी 26.1, रतलाम 26.5, गुना 26.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। रीवा और सीधी में 27.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। सतना-खजुराहो में 27.4 डिग्री पारा रहा। सागर 28.1 और नरसिंहपुर में 28.2 डिग्री तापमान रहा। मंडला में सबसे अधिक 33 डिग्री पारा रहा। भोपाल 26.2, इंदौर 25.4, ग्वालियर 25.6, उज्जैन 26 और जबलपुर में 29.5 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे क्या: 12 के बाद बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। इस सिस्टम के एक्टिव होने से एमपी में मौसम बदलेगा। पहले सप्ताह में बादल छाए रहेंगे। 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। 20 फरवरी के दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। ठंड का असर कम होगा। गुरुवार को दिन-रात सर्द हवा चलेगी। तापमान गिरावट हो सकती है। रात और सुबह में ठंड का असर रहेगा। ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बादल छाए रह सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story