haribhoomi hindi news
Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश में आज का मौसम (मंगलवार, 4 फरवरी) को कैसा रहेगा। भोपाल, इंदौर, धार सहित 25 जिलों में दिन-रात का पारा 5.2 डिग्री तक बढ़ा है। दिन का 34.2 तो रात का पारा 19 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 12 फरवरी के बाद बारिश के आसार।

Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश में आज का मौसम (मंगलवार, 4 फरवरी) को कैसा रहेगा। भोपाल, इंदौर, धार सहित 25 जिलों में दिन-रात का पारा 5.2 डिग्री तक बढ़ा है। 14 शहरों में दिन का पारा 30 डिग्री को पार कर गया है। 18 जिलों में रात का टेम्परेचर 15 डिग्री के ऊपर है। सिवनी में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 34 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। नर्मदापुरम में रात का पारा 19 डिग्री तक पहुंच गया है। 28 से ज्यादा जिलों में दिन में धूप चुभ रही है। मंगलवार को सुबह ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में हल्का कोहरा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदलेगा। 12, 13 और 14 फरवरी को कई जिलों में बारिश का अनुमान है।

इन जिलों में बढ़ा पारा 
भोपाल, इंदौर, धार सहित 25 जिलों में  दिन-रात का पारा बढ़ा है। धार में सबसे ज्यादा दिन का टेम्परेचर 5.2 डिग्री चढ़ा है। बैतूल 2.5, भोपाल 3.6, नर्मदापुरम 1.4, इंदौर 3.8, रतलाम 2.5, उज्जैन 2, सिवनी 2.2,  पचमढ़ी 1.4 और रायसेन में 3 डिग्री अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।  रायसेन में रता का तापमान सबसे ज्यादा 2.6 डिग्री बढ़ा है। छिंदवाड़ा 1, दमोह 1.8, जबलपुर 1.9, मंडला 1, नवगांव 1.1, रीवा 1.2, सागर 1.5, सतना 1.4, सिवनी 1 सीधी 1, बैतूल 2.5, गुना 1.8, ग्वालियर 2.6, नर्मदापुरम 1.5, खरगोन 1, पचमढ़ी 1.8, रायसेन 2.6 और रतलाम में 1.2 डिग्री पारा बढ़ा है। भोपाल में रात का पारा 3.8 डिग्री लुढ़का है। रीवा, सतना, टिकमगढ़, खजुराहो और इंदौर में रात का पारा लुढ़का है।

भोपाल की रात सबसे सर्द 
भोपाल की रात सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। नर्मदापुरम में रात का पारा सबसे ज्यादा 19 डिग्री दर्ज किया गया। छिंदवाड़ा 16, दमोह 15.8, जबलपुर 15.6, खजुराहो 12.2, मंडला 12.8, नरसिंहपुर 14.4, नवगांव 11.6, रीवा 14.4, सागर 16.8, सतना 14.7, सिवनी 18, सीधी 15, टीकमगढ़ 12.2,  उमरिया 14.3, मलाजखंड 15.7, बैतूल 17.2, धार 17, गुना 15.2, ग्वालियर 14.3, नर्मदापुरम 19, इंदौर 16.6, खंडवा 16, खरगोन 15.5, पचमढ़ी 13.4, रायसेन 15.5, राजगढ़  रतलाम 15.2 और उज्जैन में 15.8 डिग्री न्यूनतम टेम्परेचर दर्ज हुआ। 

इसे भी पढ़ें:  UP का मौसम: मेरठ, बरेली, पीलीभीत सहित 11 जिलों में कोहरा; इन 14 शहरों में बारिश का अलर्ट

सिवनी में दिन का पारा 34 पार 
सिवनी में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। मंडला में 34 डिग्री पारा रहा। बैतूल 33.2, इंदौर 32.5, भोपाल 32.1, रतलाम 32, उज्जैन 31.5, खरगोन-नर्मदापुरम 31.4, धार 31.9, मलाजखंड 30.3, रायसेन 30.2, खंडवा 30.1, उमरिया और सागर में 30 डिग्री टेम्परेचर रिकॉर्ड हुआ। 

12 के बाद बारिश के आसार 
मंगलवार को ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में सुबह हल्का कोहरा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। इस सिस्टम के एक्टिव होने से एमपी में मौसम बदलेगा। पहले सप्ताह में बादल छाए रहेंगे। 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। 20 फरवरी के दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। ठंड का असर कम होगा। 5 फरवरी को दिन में गर्मी रहेगी। रात और सुबह में ठंड का असर रहेगा। 

7