मां नर्मदा जयंती:  MP में जगह-जगह आयोजित धार्मिक कार्यक्रम, आतिशबाजी ना करने का लिया फैसला

Maa narmada
X
मां नर्मदा जयंती।
Maa Narmada Jayanti: मां नर्मदा जयंती आज मनाई जा रही है। मध्यप्रदेश के अमरकंटक से लेकर गुजरात तक हर एक घाट पर नर्मदा जयंती के कार्यक्रम हो रहे हैं। नर्मदापुरम में नर्मदा जयंती और शहर का गौरव दिवस दोनों एक साथ मनाए जा रहे हैं। सीएम मोहन यादव भी दोपहर में अमरकंटक पहुंचकर पूजा अर्चना की। 

Maa Narmada Jayanti: मां नर्मदा जयंती आज मनाई जा रही है। मध्यप्रदेश के अमरकंटक से लेकर गुजरात तक हर एक घाट पर नर्मदा जयंती के कार्यक्रम हो रहे हैं। नर्मदापुरम में नर्मदा जयंती और शहर का गौरव दिवस दोनों एक साथ मनाए जा रहे हैं। सीएम मोहन यादव भी दोपहर में अमरकंटक पहुंचकर पूजा अर्चना की।

नर्मदापुरम के साथ ही जबलपुर, खरगोन, खंडवा और बड़वानी में भी धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। सीएम मोहन यादव नर्मदापुरम पहुंचकर मां नर्मदा का पूजन, अभिषेक और आरती करेंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत 15 फरवरी से की गई है। जिसका आज मुख्य कार्यक्रम है।

दूसरे जिलों से पहुंच रहे श्रद्धालु
गौरव पर्व के साथ ही नर्मदा जयंती महोत्सव मनाया जा रहा इसके लिए पूरा नर्मदापुरम शहर को सजाया गया है। नर्मदा के सेठानी घाट समेत सभी तटों पर स्नान - पूजन का सिलसिला शुक्रवार सुबह से जारी है। शहर के सभी घाटों को मिलाकर आज 80 हजार श्रद्धालुओं के नर्मदा पूजन करने की संभावना है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई जिलों के लोग घाटों पर आ रहे हैं।

ओंकारेश्वर में भी आयोजन और महाआरती
जबलपुर में मां नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में 1100 फीट लंबी चुनरी अर्पित की गई है। इसके अलावा तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में भी आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर ट्रस्ट द्वारा मां नर्मदा का पूजन किया जाएगा।

नर्मदापुरम में आज ये कार्यक्रम
शुक्रवार सुबह 9.30 बजे सेठानी घाट पर मां‎ नर्मदा, गणेश पूजन, आरती और भजन का कार्यक्रम हुआ।
दोपहर 3 बजे से ‎मोरछली चौक से कलश यात्रा ‎निकाली गई।
शाम 5 बजे से संगीतमय भजन कार्यक्रम का आयोजन होगा।
शाम 6.15 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मां‎ नर्मदा जयंती महोत्सव के मुख्य‎ कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा अर्चना करेंगे।।
रात 8.30‎ बजे जलमंच से मुख्य कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

आतिशबाजी ना करने का लिया फैसला
नर्मदापुरम में नर्मदा के सभी घाटों पर शाम को श्रद्धालुओं द्वारा दीपदान किए जाएंगे। श्रद्धालु दीप जलाकर मां नर्मदा में प्रवाहित करेंगे। इस बार मां नर्मदा जयंती पर आतिशबाजी नहीं की जाएगी। यह फैसला हरदा में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के कारण लिया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story