Logo
election banner
BJP Manifesto Lok Sabha election 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। सोमवार को मुख्मंत्री मोहन यादव और वीडी शर्मा ने भोपाल में प्रेस कांफ्रेस कर मैनिफेस्टो की खासियत बताईं। भाजपा की यह पीसी प्रदेशभर में हुई हैं।

BJP Manifesto Lok Sabha election 2024: मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोमवार को भोपाल स्थित प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के घोषणा-पत्र में शामिल खास बिंदुओं से अवगत कराया। भाजपा का मैनिफेस्टो रविवार को दिल्ली में पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह ने जारी किया था। उन्होंने इसे 2047 के विकसित भारत का विजन डाक्यूमेंट बताते हुए संकल्प पत्र और मोदी की गारंटी नाम दिया। सोमवार को देश के हर बड़े शहर में प्रेस कान्फ्रेंस कर इस पर चर्चा की गई। 

वीडियो देखें ...


प्रेस कान्फ्रेंस: BJP Manifesto की मुख्य बातें 

  • प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि प्रदेश के 26 हजार लोगों ने संकल्प पत्र (मैनिफेस्टो) के लिए सुझाव दिए हैं। इसके लिए पूरे MP में 1100 पेटियां रखवाई गईं थीं। 70 साल से अधिक उम्र के लोगों के मुफ्त इलाज का सुझाव चिकित्सा प्रकोष्ठ से मिला। यह 2047 के विकसित भारत का संकल्प पत्र है।
  • वीडी शर्मा ने बताया कि संकल्प-पत्र 5 वर्ष के लिए सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर आधारित है। प्रधानमंत्री के अनुसार, देश में चार जातियां हैं। हमरा संकल्प पत्र चारो जातियों के विकास को संकल्पित है। पिछले दस साल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो संकल्प लिए गए हैं, वह पूरे भी किए गए हैं।
  • वीडी शर्मा ने बताया कि संकल्प-पत्र 5 वर्ष के लिए सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर आधारित है। प्रधानमंत्री के अनुसार, देश में चार जातियां हैं। हमरा संकल्प पत्र चारो जातियों के विकास को संकल्पित है। 
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि संकल्प वह होता है, जिसे पूरा किया जाए। मोदी जी का यह स्वभाव भी है। वह तो कहते हैं करते भी हैं। गारंटी की गारंटी वही व्यक्ति बोल सकता है, जिसके अंतर्मन से इस शब्द का महत्व समझे। 
  • सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के नाम से सबसे ज्यादा मकान शहरी क्षेत्र में दिए गए हैं। मेरे उज्जैन जिले में 7000 से ज्यादा शहरी आवास गरीबों को मिले हैं। दिल्ली में जारी संकल्प पत्र में हर गरीब को मकान दिए जाने का वादा किया गया है। 
  • प्रधानमंत्री ने 10 साल में प्रदेश को जिन-जिन सेक्टर में काम दिए, वह पूरे किए हैं। जो समय मुझे मिला है, मैंने भी आगे बढ़ने का प्रयास किया है। हमने राज्य स्तर पर संकल्प पत्र पर बात की थी। 
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन को मिल नगरी कहते थे, लेकिन मिल बंद हो गए। प्रधानमंत्री ने शहरों को नया जीवन दिया है। संकल्प पत्र में टूरिज्म डेवलपमेंट का वादा है। मैंने इस दिशा में काम किया है। मध्य प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। चीता प्रोजेक्ट के बाद MP में पर्यटन का महत्व बढ़ गया है। महाकाल लोक बनने से धार्मिक पर्यटन में तेजी से बढ़ा है। 
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि दुनिया में 60 देश ऐसे हैं, जिनकी पूरी अर्थव्यवस्था टूरिज्म पर आधारित है। प्रदेश में जिस तरीके से मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। उससे मेडिकल टूरिज्म का रास्ता भी खुला है। आगमी 2 साल में हम हर लोकसभा क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज बनाएंगे। एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की है। 
jindal steel Ad
5379487