Latest MP News 21 September 2024 : शिवपुरी में गिरी स्कूल की छत, छात्रा का पैर फ्रेक्चर, हरदा में कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा

MP today big hindi news READ on singal click of the 19 April 2025 Saturday
X
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
सीएम मोहन यादव शनिवार, 21 सितंबर को भोपाल के विकास के रोडमैप पर चर्चा करेंगे। मंत्रालय में अफसरों की बैठक लेंगे। कांग्रेस हरदा में किसान न्याय यात्रा निकालेगी।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

  • बागेश्चर धाम पहुंचे कमलनाथ
    पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता कमलनाथ गुरुवार को छतरपुर स्थित बागेश्चर धाम पहुंचकर बालाजी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से सौजन्य भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

  • नीमच में टैम्पो की टक्कर, कार सवार की मौत
    नीमच में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो हो गया। जवासा और सावन के बीच सब्जी लोड टेंपो और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हैं।

  • चौथी मंजिल से छलांग, 11वीं के छात्र की मौत
    इंदौर में 11वीं के छात्र ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। वह एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। स्कूल से पहले वह रोजाना योग करने छत पर जाता था। शनिवार सुबह भी योग करने छत पर गया। कुछ देर बाद उसका शव नीचे पड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • छत की पटिया गिरी, छात्रा का पैर फ्रैक्चर
    मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बड़ा हादसा हो गया। नरवर विकासखंड की प्राथमिक शालासुल्तानपुर में शुक्रवार को क्लास के दौरान छत का लेंटर गिर गया। जिससे चौथी की छात्रा उमा पुत्री उदल कुशवाह का पैर फ्रैक्चर हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य बच्चों को भी हल्की चोटें आई हैं।

  • हरदा में बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत
    हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम घर के आंगन में खेल रही डेढ़ वर्षीय बच्ची की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। शनिवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया। बागरुल निवासी अर्जुन ऊईक की डेढ़ वर्षीय बेटी नेहा शुक्रवार शाम आंगन में खेल रही थी, तभी वह पानी से भरी बाल्टी में गिर गई।

  • कंटेनर में आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान
    आगर मालवा में शनिवार देर रात नेशनल हाईवे पर तनोड़िया के पास एक कंटेनर में आग लग गई। हादसे में वाहन चालक और सहयोगी ने चलते कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई। तनोड़िया चौकी के एएसआई अरविंद तोमर ने बताया, इंदौर से कंटेनर क्रमांक HR 55 X 5889 पशुओं के खाने का सामन लेकर जा रहा था।
  • भोपाल के विकास का बनेगा रोडमैप
    मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को विभिन्न विभागों की बैठकें करेंगे। सुबह 11 बजे सीएम आरोग्य भारती के अखिल भारतीय सम्मेलन में वर्चुअली शामिल होंगे। यह कार्यक्रम ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विद्यालय परिसर में होना है। शाम 4:30 बजे सीएम हाउस में भोपाल के विकास को लेकर अधिकारियों की बैठक लेंगे। इस बैठक में राजधानी के विकास का रोडमैप तय होगा। शाम 6:30 बजे सीएम क्षमावाणी महोत्सव में शामिल होंगे।
  • कांग्रेस की हरदा में किसान न्याय यात्रा
    कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा शनिवार को हरदा में होनी है। इसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन देकर सोयाबीन, धान, गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने की मांग की। कहा, सरकार अपने चुनावी वादे के अनुसार, गेहूं की उपज 2700 रुपए और धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल खरीदे। साथ ही सोयाबीन की का समर्थन मूल्य 6000 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update: इंदौर-उज्जैन में हल्की बारिश, MP में 24 से मानसून का स्ट्रांग सिस्टम, जानें मौसम का हाल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story