Logo
election banner
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश में तीसरे चरण की वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार तेज है। शनिवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राजस्थान के पूर्व CM गहलोत भी चुनावी सभाएं करेंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • दतिया में पुलिस जवानों से भरी बस पलटी
    दतिया में भांडेर रोड स्थित मोहना हनुमान मंदिर के पास 40 पुलिस जवानों से भरी एक बस पलट गई। जिसमें सवार 28 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। बस में सवार सभी पुलिसकर्मी सीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी कर लौट रहे थे।
     
  • निराशा के चलते पार्टी छोड़ रहे कांग्रेस नेता: वीडी शर्मा 
    मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए। कहा, पूरे देश में उसका बुरा हाल है। कांग्रेस नेतृत्व के प्रति उनके कार्यकर्ताओं, नेताओं और जनता की घोर निराशा है। चाहे अरविंदर सिंह लवली हों या इंदौर के कांग्रेस नेता। निराशा के चलते ही वह कांग्रेस छोड़ रहे हैं। 
     
  • सीधी में  बेकाबू स्कार्पियो नहर में गिरी
    सीधी जिले के रामपुर नैकिन में एक स्कार्पियो बेकाबू होकर नहर में गिर गई। हादसा कोरिगवा गांव में शनिवार दोपहर को हुआ। वाहन में सवार लोग रीवा की ओर जा रहे थे। पुलिस एक घंटे से कार को नहर से निकालने का प्रयास कर रही हैं। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि उसमें कितने लोग सवार थे।
     
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया 29 सीट जीतने का दावा 
    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ा दावा किया है। गुना में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, मध्य प्रदेश की 29 की 29 सीटें भाजपा जीतेगी। यह लिखकर रख लो। सिंधिया ने कहा,  कांग्रेस मुगलते में रहती है। मुंगेरी लाल के हसीन सपने उन्हें मुबारक। यही कांग्रेस है जो मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने का दावा करती थी, लेकिन क्या हुआ? जनता ने स्पष्ट अपना निर्णय दे दिया। 
     
  • महाकाल मंदिर में झगड़ा, श्रद्धालु का सिर फूटा 
    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दो श्रद्धालु आपस में भिड़ गए। शनिवार दोपहर मामूली बात पर हुए विवाद में मुंबई से आए श्रद्धालु ने आंध्रप्रदेश के दर्शनार्थी का सिर फोड़ दिया। बाईं आंख के पास गंभीर चोंट लगने से शर्ट का ऊपरी हिस्सा खून से भीग गया।
     
  • गुजरात से भागकर वाराणसी क्यों आए पीए: गहलोत 
    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार सुबह भोपाल पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए पूछा-भागा कौन है? पीएम मोदी खुद भागे हैं। वाराणसी से उनका क्या संबंध था? वह तो गुजरात से हैं। गुजरात की बजाय भागकर वहां क्यों गए? पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा, प्रधानमंत्री जिस तरह की भाषा से काम ले रहे हैं, उनके सभी भाषण चुनाव आयोग की आचार-संहिता के खिलाफ हैं। आप धर्म के नाम पर वोट नहीं मांग सकते। 
     
  • सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी भाजपा: मोहन यादव 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को भिंड में चुनावी सभा को संबोधित की। कहा, इतनी गर्मी में भी जनता में भारी उत्साह और उमंग दिख रहा है। जनता का यही प्रेम भाजपा को विजय की तरफ आगे बढ़ा रहा है। भाजपा यहां अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी। 
     
  • इंजीनियरिंग की छात्रा से दुष्कर्म
    भोपाल में UPSC की तैयारी कर रही इंजीनियरिंग छात्रा से दुष्कर्म हुआ है। स्कूल के साथी और उसके दोस्त ने बाबा की मदद से उसे हवस का शिकार बनाया है। आरोपी अभिषेक, अमन और बाबा ने पहले पूजा पाठ के नाम पर छात्रा से जेवर ठगे फिर बाबा ने UPSC पास कराने के बदले अभिषेक संग संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
     
  • दमोह में कुएं में दो बच्चों के शव मिले
    दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में दो बच्चों के शव कुएं में मिले हैं। बच्चे की उम्र 13 साल और बच्ची की उम्र 11 साल बताई गई। घटना केरबना गांव की है। कुएं के पास ही उनकी चप्पल पड़ी थीं।  
     
  • सागर के जंगल में लड़का-लड़की के शव मिले
    सागर के देवरी थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव के पास जंगल में लड़का-लड़की के शव मिले हैं। शनिवार को शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एफएसएल टीम ने जांच की है। युवक की उम्र 18 तो युवती की 16 से 18 के बीच है।
     
  • पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ा हाथियों का कुनबा 
    पन्ना टाइगर रिजर्व से शनिवार को खुशखबर सामने आई है। बाघ और तेंदुएं के बाद यहां हाथियों का कुनबा भी बढ़ रहा है। पन्ना टाइगर रिजर्व की मादा हाथी मोहनकली और कृष्णकली ने बच्चे को जन्म दिया है। इस तरह पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथियों की संख्या 16 से बढ़कर 18 हो गई है।
     
  • आतिशबाजी की आग में घिरा भाजपा समर्थक 
    ग्वालियर में शुक्रवार की रात चुनावी रोड-शो के दौरान एक युवक आग की लपटों के बीच घिर गया। ट्रैफिक जवान उसे खींचकर बाहर न लाता और कपड़ों में लगी आग न बुझाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। शुक्रवार रात मुरार में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा के समर्थन में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर रोड शो कर रहे थे। समर्थक इस दौरान आतिशबाजी कर रहे थे। आतिशबाजी की इस आग में एक भाजपा समर्थक घिर गया। 
  • इंदौर में कांग्रेस कर रही वोट फॉर नोटा की अपील
    इंदौर लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के दलबदल से आक्रोशित कांग्रेस जिलेवासियों से नोटा का वटन दबाने की अपील कर रही है। लोकतंत्र के इतिहास में संभवत: पहला मौका है, जब देश की सबसे पुरानी पार्टी लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट फॉर नोटा अभियान चला रही है। कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने बताया कि भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी का अपरहण कर नाम वापसी करवाई है। जनता में रोष है। भाजपा समर्थक भी नाराज हैं। चुनाव भाजपा बनाम जनता का हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर के बाहर दीपक जलाकर लोकतंत्र को जिताने की अपील करेंगे।  
     
  • CM मोहन यादव गुना, ग्वालियर और भिंड में 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को भिंड, गुना और ग्वालियर प्रवास पर हैं। सुबह 11.10 बजे अटेर, दोपहर 12 बजे गोहद और दोपहर 12.55 बजे दतिया के भांडेर, दोपहर 2.10 बजे पोहरी, 3.35 बजे गुना में जनसभा और शाम 7.30 बजे ग्वालियर में रोड-शो करेंगे।
  • CM योगी आदित्यनाथ MP
    उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। सुबह 11 बजे अशोकनगर जिले के सुभाषगंज में जनसभा कर ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए वोट मांगेंगे। 
    यह भी पढ़ें: अशोक नगर में यूपी के सीएम योगी बोले-जजिया कर लगाना चाहती है कांग्रेस
     
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को गुना, राजगढ़, उज्जैन और इंदौर प्रवास पर हैं। गहलोत कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करेंगे। गहलोत शनिवार सुबह 7.15 बजे इंडिगो विमान से भोपाल आएंगे और दोपहर 11.30 बजे पटवारी के साथ हेलीकाप्टर से राजगढ़ रवाना होंगे।
5379487