Logo
election banner
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश में रामनवमी पर रामजन्मोत्सव की शुरुआत हो गई है। ओरछा में रामराजा मंदिर में रामराजा सरकार को 51 हजार लड्‌डुओं का भाेग लगाया जाएगा। वहीं बाबा महाकाल का श्रीराम के स्वरूप में श्रृंगार किया। देवाशीष जरारिया ने कांग्रेस से इस्तीफा।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं। 

  • मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 
  • खरगोन में बुजुर्ग को एक ट्रक ने मारी टक्कर; मौके पर ही मौत
    मध्य प्रदेश के खरगोन में गायत्री मंदिर तिराहे पर बुजुर्ग को एक ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह लगभग 8:30 बजे की है। इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक विजय भास्करराव शर्मा (67) सुबह गायत्री मंदिर जा रहे थे। यहां तिराहे पर एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। वो लकड़ी के के सहारे सड़क क्रॉस कर रहे थे तब ही ये हादसा हुआ।

  • रामनवमी का दिन आज बेहद खास है: शिवराज 
    पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा, राम हमारा अस्तित्व हैं और राम भारत की पहचान हैं। आज रामनवमी का दिन खास है, क्योंकि 500 साल बाद अयोध्या में रामलला का दिव्य मंदिर बनने से पूरा देश आनंद के सागर में डूबा है। सब जश्न मना रहे हैं हम भी खुश हैं। 

     
  • देवाशीष जरारिया ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
    2019 में भिंड-दतिया लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे देवाशीष जरारिया ने बुधवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस बार पार्टी ने देवाशीष की जगह भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया को भिंड से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। देवाशीष टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे। 

    देवाशीष जरारिया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे इस्तीफे में लिखा कि  'पार्टी द्वारा हाशिए पर धकेले जाने के बाद लगता है कि समय कठोर निर्णय लेने का है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस नेताओं ने मेरी राजनैतिक हत्या की जिम्मेदारी ले रखी है। दूध में पड़ी मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया है।' यहां पढ़ें पूरी खबर...

  • रतलाम में 10 हजार दीपों से होगी महाआरती 
  • मध्य प्रदेश में रामनवमी पर रामजन्मोत्सव की शुरुआत हो गई है। निवाड़ी के ओरछा में रामराजा मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। बुधवार को रामराजा सरकार को 51 हजार लड्‌डुओं का भोग लगाया जाएगा। रतलाम में 10 हजार दीपों से राजमहल गेट के बाहर महाआरती होगी। 21000 लड्डुओं का भोग लगेगा।  रामनवमी पर बाबा महाकाल का आभूषण, चंदन, भांग, सूखे मेवों से श्रीराम के स्वरूप में शृंगार किया गया। बुधवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का जल से अभिषेक कर दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक- पूजन किया गया।
  • मोहन यादव आज, कहां, कितने बजे पहुंचेंगे 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को छिंदवाड़ा, बालाघाट, डिंडोरी और जबलपुर लोकसभा के चुनाव प्रचार पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा और रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे छिंदवाड़ा लोकसभा की चौरई विधानसभा के धनोरा में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद बालाघाट की वारासिवनी विधानसभा के रामपायली के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे रामपायली में जनसभा कर दोपहर 2:10 बजे मंडला लोकसभा के डिंडोरी विधानसभा पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे जबलपुर के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 4.55 बजे जबलपुर से भोपाल रवाना होंगे।
  • मोदी 19 को दमोह आएंगे, राहुल गांधी सतना आ सकते हैं  
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को दमोह दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी दमोह के इमलाना में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 21 अप्रैल को सतना आ सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो 21 अप्रैल को सतना के दौरे की मंजूरी AICC से मांगी गई है।
5379487