Logo
election banner
Madhya Pradesh Today News Hindi: मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को राजगढ़-ग्वालियर के बाद सपा के गढ़ सैफई और मैनपुरी में चुनावी सभाएं करेंगे। जबकि, कांग्रेस के सीनियर नेता सीधी संसदीय सीट में ताबड़तोड़ सभाएं करेंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP LIve Update 

  • क्रू मेम्बर की पेंटिंग कला के मुरीद हुए सिंधिया 
    इंडिगो एयरलाइंस की क्रू मेम्बर सुहाना बानो ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक पेंटिंग भेंट की। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने X पर वीडियो पोस्ट कर इस सुंदर तस्वीर के लिए सुहाना के प्रति आभार जताया। सुहाना दिव्यांग हैं, लेकिन पेंटिंग बहुत अच्छी बनाती हैं।  
     
  • पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन्होंने सबकुछ रहते हुए कुछ नहीं किया, वह सांसद बनकर कुछ करेंगे क्या? वह नाटक नौटंकी कर चुनाव को नॉन सीरियस बना रहे हैं।
     
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोमवार को भोपाल स्थित प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी में शामिल विभिन्न बिंदुओं से अवगत कराया। साथ ही सवालों के जवाब दिए। 
     
  • सड़क हादसे में दो किसानों की मौत, 4 घायल 
    सागर-विदिशा हाईवे पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में 2 किसानों की मौत हो गई। जबकि, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सागर-विदिशा हाईवे पर बागरोद में संस्कार वेयर हाउस के सामने अलसुबह साढ़े तीन बजे तेज रफ्तार ट्रक ने किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। 6 किसान ट्रॉली के नीचे दब गए।
  • मैनपुरी और सैफई में सभा करेंगे CM मोहन यादव 
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। वह सपा प्रमुख मुलायम सिंह के गढ़ मैनपुरी और सैफई में भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के पक्ष में चुनावी सभाएं करेंगे। मैनपुरी में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सपा प्रत्याशी है। दोपहर 2 बजे मैनपुरी और इसके बाद सैफई में सभा करेंगे। शाम 5:30 बजे भोपाल पहुंचेंगे। CM इससे पहले सुबह 10:25 राजगढ़ में रोडमल नागर और दोपहर 12:45 बजे ग्वालियर में भारत सिंह कुशवाहा की नामांकन रैली में होंगे शामिल। 
  • खजुराहो में तय हो सकता है विपक्ष का चेहरा 
    खजुराहो लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन सोमवार को अपना प्रत्याशी डिक्लियर कर सकता है। भाजपा से यहां प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा उम्मीदवार हैं। इंडिया गठबंधन की ओर से सपा की मीरा यादव ने नामांकन भरा, लेकिन त्रुटियों के चलते निरस्त हो गया। जिसके बाद विपक्ष की ओर स मजबूत प्रत्याशी की तलाश की जा रही है। फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी राजा भैया के ना पर भी चर्चा की जा रही है। खजुराहो में 26 अप्रैल को मतदान है। 
  • कांग्रेस की सीधी में ताबड़तोड़ सभाएं
    मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, अरुण यादव और अजय सिंह सोमवार को संयुक्त दौरे करेंगे। यह नेता सीधी, सिंगरौली, शहडोल और जबलपुर दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे ब्यौहारी, 1 बजे बरमबाबा सीधी, 2 बजे कपूरदेही चितरंगी में शाम 4 सिहावल के बरही और 5:40 जबलपुर में चुनावी सभा करेंगे। 
  • केंद्रीय मंत्री सिंधिया का गुना प्रवास 
    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को गुना ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। दोपहर 12.30 बजे ग्वालियर में भारतसिंह कुशवाहा के नामांकन में शामिल होंगे। 2.30 बजे गोरखी मंदिर में दर्शन कर 2.50 बजे छत्री दर्शन, 3.10 बजे मांड़ारा माता दर्शन करेंगे। शाम 5 बजे मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, राजराजेश्वरी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। शाम 5.30 बजे पेंशनर को संबोधित करेंगे। रात 8.45 बजे गुना के गुरुद्वारा और रात 9.15 बजे जैन मंदिर में दर्शन करेंगे। 
  • विजयवर्गीय छिंदवाड़ा, प्रहलाद पटेल इंदौर दौरे पर 
    भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह
    सोमवार को भोपाल औश्र मंत्री कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। मंत्री प्रह्लाद पटेल दोपहर 12 बजे इंदौर की होटल सरोवर और नरोत्तम मिश्रा शाम 4 बजे ग्वालियर में पत्रकार-वार्ता करेंगे।  
5379487