Logo
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्य प्रदेश में सियासी सरगमी के बीच सप्ताहभर से मौसम भी बदला हुआ है। भोपाल सहित 25 जिलों में बारिश का अलर्ट। मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को विंध्य और बुंदेलखंड में चुनाव प्रचार करेंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • चुनाव प्रचार के दौरान बिगड़ी कांग्रेस विधायक की तबीयत 
    रीवा जिले के सेमिरया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अभय मिश्रा ने अस्पताल में जांच के दौरान की तस्वीरें X पर पोस्ट कर अपने बीमारी की जानकारी दी है। 
     
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर छिंदवाड़ा में शुक्रवार को चुनाव प्रचार दौरान बैडमिंटन खेलते नजर आए। अनुराग ठाकुर यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करने आए थे। 
     
  • जबलपुर RTO से मारपीट 
    मध्य प्रदेश के जबलपुर आरटीओ कार्यालय में शनिवार को आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी से मारपीट की वारदात सामने आई है। घटना से गुस्साए कर्मचारियों ने काम बंद कर थाने का घेराव कर दिया। वह आरोपी के जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। आरटीओ से मारपीट करने वाला आरोपी दलाल है। 
  • नदी में डूबने से सगे भाइयों की मौत 
    सतना जिले के भैसवार गांव में दो सगे भाई नदी में डूब गए। शनिवार सुबह हुए इस हादसे में दोनों की मौत ह‍ो गई। कोठी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के नाम आशुतोष गौतम और ज्योतिस्वरूप गौतम है। उनके शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवा दिए गए हैं। मंत्री प्रतिमा बागरी, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, पूर्व विधायक कल्पना वर्मा गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। साथ ही जांच और मुआवजे का भरोसा दिलाया। 
  • बसपा ने बैतूल से अशोक भलावी के बेटे को बनाया प्रत्याशी 
    बहुजन समाज पार्टी ने मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट से अशोक भलावी के बेटे अर्जुन और इंदौर से संजय सोलंकी को बनाया प्रत्याशी है। बैतूल में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना था। नामांकन प्रक्रिया भी पूरी हो गई थी, लेकिन पिछले दिनों बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का निधन हो गया। जिसके बाद यहां के चुनाव अब तीसरे चरण में कराने का निर्णय लिया गया है। बसपा ने अब अशोक की जगह उनके बेटे अर्जुन भलावी को बैतूल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। 
  • कांग्रेस समाज को बांट रही है : आठवाले 
    केंद्रीय मंत्री और RPI(A) प्रमुख रामदास अठावले ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की PM नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर कहा कि PM मोदी के मन में सबका साथ, सबका विकास' है। इसके लिए पीएम ने कई योजनाएं शुरू की है। मुस्लिम समाज को भी इन योजनाओं से फायदा हो रहा है। PM मोदी नहीं कांग्रेस समाज को बांट रही है। 
     
  • उज्जैन में कार की टक्कर से तीन की मौत 
    उज्जैन-उन्हेंल मार्ग पर शुक्रवार-शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। रात 1 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई। 
  • ग्वालियर में छह घायल 
    ग्वालियर में शुक्रवार को रॉक्सी टॉकीज के पास हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार को छह लोग जख्मी हो गए। हादसे में 60 वर्षीय पूनम पंजवानी, उनकी बहू सिद्धि (21), पलक (35), हर्षिता (14), रागिनी (5) और कमलराम घायल हुई हैं। घायलों की स्थिति नाजुक है। 
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को रीवा, सतना, अनुपपुर और छतरपुर दौरे पर रहेंगे। सुबह 11.40 बजे CM अनूपपुर की पुष्पराजगढ़ में रोड-शो करेंगे। दोपहर 1 बजे रीवा के सिरमौर और शाम 3 बजे चित्रकूट में जनसभा करेंगे। शाम 4.20 बजे छतरपुर के महाराजपुर में सीएम का रोड-शो प्रस्तावित है। 
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मंत्री प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को छिंदवाड़ा में रहेंगे। केंद्रीय मंत्री ठाकुर पांढुरना और सौसर में जनसभा करेंगे। कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल कार्यकर्ताओं की बैठक कर चुनावी रणनीतियां तय करेंगे। 
  • MP के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट
    मध्य प्रदेश में पिछले सप्ताहभर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी भोपाल में देर रात गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने भोपाल समेत MP के 25 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विदिशा, सागर, राजगढ़, सिंगरौली, टीकमगढ़, श्योपुर, ग्वालियर और नीमच में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है।
5379487