Logo
election banner
Madhya Pradesh Today News Hindi: भोपाल-विदिशा सहित MP की 9 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू, शुक्रवार सुबह प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक पारुल साहू और छिंदवाड़ा जिपं उपाध्यक्ष सहित कुछ नेता भाजपा में शामिल होंगे।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • सड़क हादसे में चचेर भाइयों की मौत 
    जबलपुर में बाइक से जा रहे दो भाइयों को गिट्‌टी लोड ट्रैक्टर ने रौंद दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दो अन्य छात्र घायल हैं। हादसा शुक्रवार दोपहर तिलवारा थाना क्षेत्र के रमनगरा मोड़ का है। मृतक विदित वैदेही (17) और शिवांश वैदेही (17) चचेरे भाई थे और 11वीं कक्षा में पढ़ते थे। शिवांश तिलवारा स्थित नगर निगम की स्कूल और विदित सेंट अगस्टीन स्कूल में पढ़ता था। दोपहर 1 बजे छुट्‌टी के बाद घूमने के लिए निकले थे, तभी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।  
  • रायसेन के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुमताज खान का इस्तीफा 
    कांग्रेस के रायसेन जिलाध्यक्ष मुमताज खान ने भी पद से इस्तीफा दे दिया। शुक्रवार सुबह ही उनके करीबी नेता और प्रदेश कांग्रेस सचिव संदीप मालवीय ने तकरीबन 24 पदाधिकारियों के बीजेपी की सदस्यता ली है। विदिशा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापभानु शर्मा शुक्रवार को ही नामांकन जमा किया है। इससे पहले पूर्व विधायक शशांक भार्गव भाजपा में चले गए हैं। 
  • मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा भाजपा का जन के साथ धन का दुरुपयोग सर्वविदित है। उसने अलग-अलग स्कीम के जरिए 100 गुना  काला धन इकट्ठा कर लिया है। 
     
  • भाजपा अमिट, कांग्रेस मिटने वाली : शिवराज  
    पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा अमिट और कांग्रेस को मिटने वाली पार्टी बताया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में सदस्यता समारोह के दौरान शुक्रवार को कहा, बीजेपी पार्टी नहीं परिवार है, मैं सभी सदस्यों का भाजपा में हार्दिक स्वागत करता हूं।  
     
     
  • गुना में गोली मारकर युवक की हत्या 
    गुना जिले में गुरुवार रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना म्याना थाना क्षेत्र के गोपालगढ़ गांव की है। गोपालगढ़ निवासी भूरा (40) पुत्र रत्ना बंजारा घर में सो रहा था, तभी रात दो बजे उसके समधी अन्य साथियों के साथ आए फायर कर दिया। बेटी बचाने आई तो उस पर भी फायर किया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटी के कंधे में भी छर्रा लगा। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा। खतरे से बाहर है।  
  • दिग्विजय सिंह ने VVPAT को लेकर चुनाव आयोग पर उठाए सवाल 
    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजगढ़ में कहा, चुनाव आयोग से मेरे तीन आधारभूत सवाल हैं। VVPAT में चुनाव आयोग जो सॉफ्टवेयर डाला है, हम जानना चाहते हैं कि वो है क्या है? एक राष्ट्रीय पार्टी 2023 से समय मांग रही है लेकिन आप समय नहीं देते। 
     
  • 16 को रोड-शो करेंगे गृहमंत्री अमित शाह 
    नगरीय प्रशसन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा यहां आ रहे हैं, गृह मंत्री भी 16 अप्रैल को रोड-शो करेंगे। जनता दोनों नेताओं को सुनना चाहती है और हमें विश्वास है कि लोग भाजपा को ही आशीर्वाद देंगे। 
     
  • धार की भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI)का सर्वे शुक्रवार को भी जारी है। शुक्रवार सुबह यहां सर्वे के लिए ASI की टीम पहुंची। भोजशाला परिसर का पुरातात्विक सर्वेक्षण 22 मार्च को शुरू हुआ था। 
     
  • कांग्रेस धार से बदल सकती है अपना उम्मीदवार 
    कांग्रेस एक महीने बाद धार लोकसभा सीट से अपना अधिकृत प्रत्याशी बदल सकती है। कांग्रेस और जयस (जय युवा आदिवासी संगठन) के बीच समझौते के प्रयास चल रहे हैं। डील पक्की हुई तो धार सीट जयस के खाते में जाएगी और जयस के अध्यक्ष महेंद्र कन्नौज प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं। कांग्रेस ने अभी यहां राधेश्याम मुवैल को प्रत्याशी बनाया है। 
     
  • पारुल साहू और अमित सक्सेना सहित कई नेता भाजपा में शामिल 
    सागर जिले की पूर्व विधायक पारुल साहू, छिंदवाड़ा के जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना और छिंदवाड़ा कॉलेज में जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष रहे शाहिद खान सहित कुछ नेताओं ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा ज्वाइन कर ली। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई। 
     
  • MP की 9 लोकसभा सीटों में नामांकन आज से 
    भोपाल, राजगढ़ और विदिशा सहित मध्य प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगा। तीसरे चरण में भोपाल, विदिशा, और राजगढ़ के अलावा बैतूल, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना और सागर सीट पर चुनाव होने हैं। बैतूल लोकसभा सीट दूसरे चरण में शामिल थी, लेकिन बसपा उम्मीदवार के निधन के बाद बसपा को यहां दोबारा नामांकन पत्र जमा करने का मौका मिलेगा। 19 अप्रैल तक नामांकन और 22 तक नाम वापस का मौका रहेगा। 
  • इलेक्शन मैनेजमेंट को लेकर कांग्रेस की बैठक
    कांग्रेस इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक शुक्रवार को भोपाल स्थित पीसीसी कार्यालय में आयोजित की गई है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, अरुण यादव और सीपी मित्तल सहित अन्य सीनियर नेता रायसेन में कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा की नामांकन रैली में शामिल होंगे।  
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह सहित भाजपा के अन्य दिग्गज शुक्रवार को छिंदवाड़ा में चुनावी सभाएं करेंगे। पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ को कमजोर करने की भाजपा की भरपूर कोशिश है।
  • CM मोहन यादव का चुनावी दौरा
    मुख्यमंत्री मोहन शुक्रवार को छिंदवाड़ा के साथ बालाघाट और मंडला संसदीय क्षेत्र में भी सभाएं करेंगे। बालाघाट जिले की बैहर और सिवनी जिले के लखनादौन में चुनावी जनसभाएं करेंगे। 
5379487