Logo
election banner
Madhya Pradesh Today News Hindi: चुनावी सीजन में MP का मौसम बदल रहा है। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है। गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए हैं।

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुरुवार को कटनी में कहा, अमित शाह की खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में जनसभा में भारी जनसैलाब उमड़ा है। इस बार खजुराहो लोकसभा में इतिहास बनेगा। 
     
  • छिंदवाड़ा के बिसापुर में गुरुवार को कांग्रेस नेता की गाड़ी कैश बरामद। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा, चुनाव हारता हुआ देख कांग्रेस के लोग खुलेआम पैसा बांटने लगे हैं। उन्होंने कहा, लेकिन यह हथकंडा इस बार नहीं चलने वाला छिन्दवाड़ा में जनता भाजपा को जिताने का मन बना लिया है। 
     
  • पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को विदिशा संसदीय सीट के इछावर (सीहोर) में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। 
     
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को विंध्य दौरे पर हैं। रीवा के मऊगंज में सभा संबोधित कर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा के पक्ष में वोट मांगे। कुछ देर में सतना संसदीय क्षेत्र के नागौद में सभा को संबोधित करेंगे। 
     
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जबलपुर में कहा प्रदेश मोदीमय है। कांग्रेस इस बार यहां सभी सीटें हारेगी। छिंदवाड़ा में कमलनाथ के सहयोगी रोज भाजपा में शामिल हो रहे हैं। छिंदवाड़ा से कांग्रेस की विदाई तय है। 
     
  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा की। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। 
     
  • मंडला और कटनी में अमित शाह की सभा
    गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। वह मंडला और खजुराहो लोकसभा सीट की कटनी में चुनावी सभा संबोधित करेंगे। अमित शाह दोपहर 12.50 बजे मंडला के रपटा घाट पर नर्मदा दर्शन कर दोपहर 3.10 बजे विजयनाथ धाम मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मऊगंज और सतना में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  •  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंडला, जबलपुर, सीधी और शहडोल में चुनावी सभा संबोधित करेंगे। दोपहर सीएम 12ः20 बजे जबलपुर स्टेट हैंगर में गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे। 12.45 बजे मंडला में रपटा घाट पर नर्मदा पूजन और दोपहर 2.10 बजे शहडोल में जनसभा करेंगे। 3.30 बजे सीधी के चुरहट और शाम 4.30 बजे सीहोरा में जनसभा करेंगे।
     
  •  
5379487