Logo
election banner
Madhya Pradesh Today News Hindi: मध्यप्रदेश की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और MP की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

बसपा ने MP में लोकसभा चुनाव के लिए जारी की लिस्ट
लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसमें बसपा ने सीधी से पूजन राम साकेत, शहडोल- धनीराम कोल, जबलपुर - राकेश चौधरी, मंडला - इंदिर सिंह उईके, बालाघाट - कंकर मुंजारे के साथ ही छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से उमाकांत वन्देवार को चुनावी मैदान में उतारा है।

पूर्व सांसद सहित 2 पूर्व विधायक भाजपा में शामिल
मध्यप्रदेश में  गुरुवार को पूर्व सांसद डॉ. राम लखन सिंह कुशवाह के साथ पाटन विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रहे नीलेश अवस्थी और खरगापुर सीट से भारतीय जनशक्ति पार्टी के पूर्व विधायक अजय यादव भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहे।

भोजशाला में ASI सर्वे का सातवां दिन
भोजशाला में गुरुवार को ASI सर्वे का सातवां दिन है। दिल्ली और भोपाल से आई 17 सदस्यों की ASI की टीम और करीब 20 मजदूरों ने भोजशाला में प्रवेश कर लिया है। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग भी मौजूद हैं। भोजशाला में कुल 4 टीमें काम कर रही हैं। 

5379487