मध्यप्रदेश। छतरपुर के खजुराहो से कथित लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, बजरंग दल के लोगों ने होटल के एक कमरे से मुस्लिम युवक और एक नाबालिग को पकड़ा। नाबालिग द्वारा मदद मांगे जाने पर बजरंग दल के लोगों ने युवक को मारा-पीटा और अर्धनग्न कर जुलूस निकाला।
नाबालिग को ब्लैकमेल करने का आरोप
युवक का नाम मोहम्मद शकील है। कहा जा रहा है कि, खजुराहो थाना क्षेत्र के एक होटल में वो एक नाबालिग के साथ रुका था। करीब चार साल से वो नाबालिग को ब्लैकमेल कर रहा था। युवती की शिकायत के बाद बजरंग दल के लोगों ने उसे कमरे से पकड़ लिया।
नाबालिग को अलमारी में छिपाया
जब बजरंग दल के लोग कमरे में दाखिल हुए तो शकील ने नाबालिग को अलमारी में छिपा दिया। पूछताछ किए जाने पर उसने कहा कि, वो कमरे में अकेला है। जब कार्यकर्ताओं ने अलमारी खोली तो उन्हें नाबालिग मिली।
यह भी पढ़ें: छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: 30 बच्चों की मौत के मामले में डॉ. सोनी समेत 4 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
यह भी पढ़ें: Raisen News: रायसेन में पूर्व कर्मचारी ने डिप्टी रेंजर समेत तीन को मारी गोली, पेड़ पर लटका मिला शव
यह भी पढ़ें: साफ पानी दे ना सके जो, वो सरकार निकम्मी है: बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस उठाया भागीरथपुरा जलकांड का मुद्दा
शकील के साथ जमकर मारपीट हुई
लोगों ने बताया कि, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को अर्धनग्न करते हुए थाने तक जुलूस निकाला। बड़ी संख्या में लोग होटल पहुंचे थे। थाना ले जाते हुए बजरंग दल के लोगों ने शकील के साथ जमकर मारपीट की। ऐसा करते हुए बजरंग दल के लोगों का वीडियो बनाया गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी
बजरंग दल के लोगों का कहना है कि, नाबालिग हिंदू लड़की को फंसाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। हालांकि आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि, होटल प्रबंधन और युवती के बयान लिए जा रहे हैं। इसके बाद आगे कोई एक्शन लिया जाएगा। युवती नाबालिग है या नहीं इस बात की भी जांच की जा रही है।