सिंधिया ने 5 साल में जोड़ी 50.21 करोड़ की संपत्ति: नकुलनाथ सबसे अमीर प्रत्याशी, दिग्विजय 59.12 करोड़ के मालिक, जानें पूरा ब्योरा 

lok sabha election 2024
X
lok sabha election 2024
Lok Sabha election 2024: ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को गुना-राजगढ़ से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। एफीडेविड में बताया कि सिंधिया 424.77 करोड़ और दिग्विजय 59.12 करोड़ के मालिक हैं।

Lok Sabha election 2024: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को गुना और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। चुनाव आयोग को नामांकन के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, 2020 से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया की व्यक्तिगत सालाना आय डेढ़ करोड़ से अधिक थी, लेकिन 2020 के बाद यह घटकर 56 लाख रुपए हो गई। हालांकि, पिछले पांच साल में सिंधिया की संपत्ति 50.21 करोड़ और दिग्विजय सिंह की संपत्ति 21.05 करोड़ बढ़ी है। दोनों की संपत्ति में अनडिवाइडेट फैमिली खाते की विरासती संपत्ति शामिल है।

सिंधिया की कुल सम्पत्ति 362 करोड़
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनाव आयोग को कुल संपत्ति 362 करोड़ बताई है । जबकि, राज्यसभा चुनाव के दौरान उनकी प्रॉपर्टी 328 करोड़ थी। 2019 के चुनाव में अचल सम्पत्ति 328.97 करोड़ और चल सम्पत्ति साढ़े तीन करोड़ बताई थी। सिंधिया राजवंश के ग्वालियर स्थित महल जय विलास पैलेस के मालिक हैं। सिंधिया ने 2022-23 में 56 लाख 89940 की आय हासिल की है। 2021-22 में यह आंकड़ा 29 लाख 15250 रुपए था। इसी प्रकार 2020 और 21 में सिंधिया ने 41 लाख 22420 की संपत्ति अर्जित की थी। 2019-20 में सिंधिया की सर्वाधिक कमाई 1 करोड़ 65 लाख 65940 रुपए थी।

सिंधिया की वार्षिक आय घट गई
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की वार्षिक आय 2020 की अपेक्षा काफी कम है। हालांकि, पिछले दो सालों की अपेक्षा 2022-23 में बढ़ी है। 2019-2020 में सिंधिया ने 1,65,65,940 रुपए कमाए थे। जबकि, इस 2022-23 की वार्षिक आय सिंधिया ने 56 लाख 89940 बताई है।

दिग्विजय और पत्नी अमृता की सम्पत्ति 59.12 करोड़
दिग्विजय सिंह के पास 59 करोड़ 12 लाख की संपत्ति है। चुनाव आयेाग को दिए एफिडेविड में दिग्विजय ने खुद और पत्नी अमृता सिंह की कुल संपत्ति 59 करोड़ 12 लाख रुपए बताई है। 37 करोड़ 79 लाख की अचल और 12 करोड़ 33 रुपए की चल संपत्ति शामलि है।

नकुलनाथ 649.52 करोड़ के मालिक

  • नकुलनाथ ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी कुल प्रॉपर्टी 649 करोड़ 52 लाख की बताई है। पत्नी प्रिया नाथ के नाम 19.20 करोड़ की संपत्ति है। दोनों की मिला दें तो यह आंकड़ा 668.72 करोड़ पहुंच जाता है।
  • वार्षिक आय की बात करें तो पिछले पांच साल में नकुल नाथ की सर्वाधिक 11 करोड़ 60 लाख 27 हजार की आय 2019-20 में हुई है। कमलनाथ इस वर्ष MP के और नकुलनाथ सांसद निर्वाचित हुए थे। पत्नी प्रियानाथ ने 2022-2023 में 4.40 करोड़ रुपए कमाए। यह उनकी सर्वाधिक आय है।

भोपाल में कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव सबसे अमीर
भोपाल लोकसभा सीट में मंगलवार तक 11 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन भरा था। इनमें कांग्रेस कैंडिडेट अरुण श्रीवास्तव सबसे अमीर हैं। अरुण वकालत करते हैं। चुनाव आयोग को बताया कि उनके पास 6.90 करोड़ की चल-अचल संपत्ति हैं। पत्नी अरुण से ज्यादा धनवान हैं। भोपाल में 19 अप्रैल तक नॉमिनेशन होंगे। भाजपा कैंडिडेट आलोक शर्मा 18 अप्रैल को नामांकन भरेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story