Jabalpur Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की जबलपुर लोकसभा सीट भाजपा का मजबूत गढ़ है। 19971 के बाद हुए 13 चुनावों में आठ बार भाजपा और चार बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। लेकिन पिछले 33 साल से भाजपा ने यहां के लोगों में मजबूत पैठ बना ली है। 2019 के चुनाव में भाजपा के राकेश सिंह को 65 फीसदी से ज्यादा वोट मिले थे। कांग्रेस के सीनियर नेता विवेक तन्खा 4.54 लाख वोटों से हार गए थे। 2024  में दोनों दलों ने नए चेहरे दिए हैं। 

पिछले आठ चुनावों में यह रहे आमने सामने 

चुनाव वर्ष कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी
1991 श्रवण पटेल (जीते)  बाबूराव परांजपे 
1996 श्रवण पटेल बाबूराव परांजपे (जीते)
1998 डॉ अलोक चौरसिया बाबूराव परांजपे (जीते)
1999 चंद्रमोहन जयश्री बैनर्जी (जीते)
2004 विश्वनाथ दुबे राकेश सिंह (जीते)
2009 रामेश्वर नीखरा राकेश सिंह (जीते)
2014 विवेक तन्खा  राकेश सिंह (जीते)
2019 विवेक तन्खा  राकेश सिंह (जीते)


जबलपुर से यह नेता बने सांसद 
जबलपुर लोकसभा सीट में 20 साल से राकेश सिंह सांसद हैं। इसके पहले जयश्री बैनर्जी, और बाबूराव परांजपे चार बार सांसद रहे। कांग्रेस 1991 में अंतिम बार जबलपुर सीट जीती थी। तब श्रवण भाई पटेल सांसद बने। इनके पहले अजय मुशराम, मुंदर शर्मा, और गोविंद दास ने कांग्रेस को जीत दिलाई थी। 1977 में दिवंगत समाजवादी नेता शरद यादव भी जबलपुर से सांसद निर्वाचित हुए थे। 

2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम 
2019 के चुनाव में जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में 1819893 मतदाता थे। BJP के राकेश सिंह जीत को 826454 वोट मिले। राकेश सिंह को कुल वोटों का 45.41 प्रतिशत और डाले गए वोटों का 65.38 प्रतिशत हिस्सा मिला था। जबकि, कांगेग के विवेक तन्खा को 371710 वोट मिले थे, जो कुल मतदाताओं का 20.42 प्रतिशत और डाले गए वोटों का 29.41 प्रतिशत हिस्सा है। 2019 में 454744 वोटों से भाजपा जीती थी। 

जबलपुर की आठ में सात सीटों पर भाजपा का कब्जा 
जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में जिले की पाटन, बरगी, जबलपुर पूर्व, जबलपुर उत्तर, जबलपुर कैंट, जबलपुर पश्चिम, पनागर और सिहोरा विधानसभा सीट शामिल हैं। इनमें जबलपुर पूर्व से कांग्रेस के लखन घानघोरिया विधायक हैं। जबकि, अन्य सभी सीटों पर भाजपा विधायक जीते थे। पिछले चार बार से सांसद रहे राकेश सिंह जबलपुर पश्चिम से विधायक और मप्र सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं। कांग्रेस के सिम्ब्ल पर महापौर चुनाव जीते अन्नू भी भाजपा ज्वाइन कर ली है। 

2024 में आशीष VS दिनेश

  • जबलपुर लोकसभा सीट में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने इस बार नए चेहरे उतारे हैं। भाजपा ने यहां से आशीष दुबे और कांग्रेस ने दिनेश यादव को प्रत्याशी बनाया है। आशीष दुबे 1990 से राजनीति में हैं। 2000 में युवा मोर्चा के जिला मंत्री और 2007 में जिलाध्यक्ष बनाए गए। 2016 में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और 2021 में प्रदेश मंत्री नियुक्त किए गए। अशीष का यह पहला चुनाव है। 
  • कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव 1984 से राजनीति में हैं। NSUI जिला उपाध्यक्ष रहे। 1994 में पहली बार पार्षद निर्वाचित हुए। 2004 में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चुने गए। 2009 में महापौर का चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 2010 से 2022 तक कांग्रेस नगर अध्यक्ष रहे हैं।