Logo
इंदौर से 15 साल का नाबालिग प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने की बात कहकर घर से निकला। दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं, पुलिस और परिवार तलाश में जुटे।

MP News: मध्यप्रदेश। प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने की बात कहकर घर से निकले नाबालिग का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं है। इंदौर से 15 साल का लड़का मथुरा के लिए रवाना हुआ था लेकिन अब वो कहां है किसी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। गुरुवार को थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। खजराना पुलिस द्वारा जीपीआर और यूपी पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। बच्चे के अचानक लापता हो जाने से परिवार चिंता में है।

देहरादून जाने वाली ट्रेन के बारे में किया सर्च
गुमशुदा बच्चे के पिता के मुताबिक उनका बेटा धार्मिक प्रवत्ति का था। रोजाना दो घंटे पूजा - पाठ किया करता था। संत प्रेमनद महाराज के प्रवचन भी वो फोन में देखता था। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि, बच्चे ने अपने फोन में देहरादून जाने वाली ट्रेन के बारे में सर्च किया था। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा भी खंगाले गए जिसमें नाबालिग छात्र अकेला कहीं जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

असली परिवार के पास जाने की कही बात
बताया जा रहा है कि, नाबालिग बुधवार से लापता है। गुरुवार को मामला थाने पहुंचा। परिवार को बच्चे के द्वारा लिखा गया एक लेटर मिला जिसमें प्रेमानंद महाराज से प्रभावित होकर अपने असली परिवार के पास जाने की बात कही गई थी। 

क्रिकेट खेलने की बात कहकर निकला था बच्चा
पेशे से ड्राइवर पिता ने बताया कि, उनका बेटा मथुरा के लिए रवाना होगा ताकि इस बात की जानकारी मिल सके की कहीं नाबालिग आश्रम में तो नहीं पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, बच्चा क्रिकेट खेलने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वो वापस घर नहीं लौटा। बच्चे के द्वारा लिखे लेटर में यह भी लिखा था कि, उसे ढूंढने  का प्रयास न किया जाए।

5379487