खाने-पीने की बात पर विवाद: इंदौर में बड़े ने छोटे भाई पर बंदूर से किया फायर, मरा समझकर फिर खुद को मारी गोली

Basti Crime News
X
Basti Crime News
एमपी के इंदौर में खाने पीने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े ने छोटे को गोली मार दी। छोटे को मरा समझकर बड़े ने खुद के सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

Crime News: इंदौर में खाने-पीने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। इसके बाद छोटे को मरा समझकर बड़े भाई ने उसी बंदूक से खुद के सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली लगने से छोटे भाई की हालत गंभीर है। सनसनीखेज घटना इंदौर के दुर्गानगर की सोमवार शाम की है।

जानें पूरा मामला
एरोड्रम इलाके के दुर्गानगर में रहने वाले परवेज शेख (40) और उसके छोटे भाई जावेद (38) की शादी नहीं हुई। सोमवार को दोनों घर पर थे। बहन घर से बाहर गई थी। घर के पीछे कमरे में पिता अल्लाह नूर थे। अचानक गोली चलने की आवाज आई। बहन दौड़कर आई तो देखा कि जावेद घायल है। वहीं परवेज गिरा पड़ा है। बहन ने पिता को जानकारी दी। इसके बाद आसपास के लोग आए और पुलिस को जानकारी दी।

12 बोर बंदूर से किया फायर
पुलिस को जांच में पता चला कि परवेज ने अपने छोटे भाई जावेद पर 12 बोर की बंदूक से फायर कर दिया। इसके बाद परवेज ने खुद को गोली मार ली। घायल जावेद को पहले निजी अस्पताल भेजा गया। यहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। परिजन ने पूछताछ में बताया कि दोनों भाइयों के बीच पैसों और पारिवारिक कलह के चलते विवाद हुआ था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story