महाकुंभ जाने वालों को बड़ी राहत: इंदौर से प्रयागराज के लिए विशेष उड़ान; जानिए कैसे होगी बुकिंग, कितना लगेगा किराया

Indigo Airlines Special flight from Indore to Prayagraj, know how to book, how much will fare cost
X
महाकुंभ जाने वालों को बड़ी राहत: इंदौर से प्रयागराज के लिए विशेष उड़ान; जानिए कैसे होगी बुकिंग, कितना लगेगा किराया
इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई यात्रियों को बड़ी राहत दी है। इंडियो इंदौर से प्रयागराज के लिए 5 से 14 फरवरी के बीच विशेष फ्लाइट शुरू कर रहा है। जानिए कैसे करें सफर।

Indore to Prayagraj Special Flight: मध्य प्रदेश से 'प्रयागराज महाकुंभ' जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई यात्रियों को राहत दी है। इंडिगो 5 से 14 फरवरी के बीच इंदौर से प्रयागराज के बीच विशेष फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। यह फ्लाइट रोज प्रयागराज से दोपहर में इंदौर आकर वापस जाएगी। आने-जाने की यात्रा में 2 घंटे 50 मिनट लगेंगे। यात्री बड़ी ही आसानी से महाकुंभ में जाकर वापस आ सकेंगे। कंपनी ने इस फ्लाइट के लिए तीन कैटेगरी में बुकिंग शुरू की है। किराया 9134 रुपए है। आने और जाने में यात्रियों के 18 हजार से ज्यादा रुपए खर्च होंगे।

इंदौर से 2.55 बजे होगी रवाना
जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की विशेष फ्लाइट 6E2413 और 6E2415 प्रयागराज से 5 से 14 फरवरी के बीच रोज दोपहर 12.55 बजे रवाना होकर 2.20 बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर से दोपहर 2.55 बजे रवाना होकर 4.20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। प्रयागराज से आने और जाने में 2 घंटे 50 मिनट लगेंगे। एक तरफ की यात्रा में 1.25 घंटे का समय लगेगा। यात्री बड़ी ही आसानी से महाकुंभ में जाकर वापस आ सकेंगे। कंपनी ने फ्लाइट बुकिंग शुरू कर दी है।

जानिए कितना लगेगा किराया
इंदौर से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट के लिए इंडिगो ने तीन कैटेगरी में बुकिंग शुरू की है। पहली कैटेगरी सेवर फेयर है। इसका किराया 9 हजार 134 रुपए है। दूसरी कैटेगरी फ्लेक्सी प्लस फेयर है। इसका किराया 9 हजार 943 रूपए है। तीसरी कैटेगरी सुपर 6E फेयर है। इसका किराया 10 हजार 709 रुपए है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस फ्लाइट के लिए एयरबस के A320-नियो विमान का इस्तेमाल करेगी।

इंदौर से भुवनेश्वर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट
इंडिगो एयरलाइंस इंदौर से भुवनेश्वर के लिए भी फ्लाइट शुरू कर रहा है। इंदौर एयरपोर्ट से 7 फरवरी से भुवनेश्वर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट चलेगी। इस उड़ान से इंदौर सीधे ओडिशा से जुड़ेगा। व्यापार और पर्यटन दोनों को फायदा होगा। सबसे बड़ा फायदा जगन्नाथ पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा। यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को भुवनेश्वर से सुबह 11.35 पर रवाना होकर दोपहर 1.30 पर इंदौर पहुंचेगी। सोमवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 7.45 पर इंदौर से रवाना होकर रात 9.35 पर भुवनेश्वर पहुंचेगी। बुधवार को यह फ्लाइट दोपहर दो बजे इंदौर से रवाना होकर दोपहर 3.50 पर भुवनेश्वर पहुंचेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story