Logo
election banner
Khajuraho Lok Sabha Election 2024: खजुराहो लोकसभा सीट में कांग्रेस ने सोमवार 15 अप्रैल को अपना समर्थन फारवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दे दिया। सपा की मीरा यादव का नामांकन रद्द होने के बाद इंडिया गठबंधन का यहां कोई चेहरा नहीं था।

Khajuraho Lok Sabha Election 2024: खजुराहो लोकसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा को वाकओवर नहीं मिलने वाला। INDIA गठबंधन ने यहां फारवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी रिटायर्ड IAS आरबी प्रजापति को अपना समर्थन दिया है। समाजवादी पार्टी ने भी आरबी प्रजापति को अपना समर्थन दिया है।

खजुराहो लोकसभा सीट में  भाजपा और बसपा के साथ कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष और सिटिंग सांसद वीडी शर्मा और बसपा ने कमलेश पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस-सपा की संयुक्त प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन कैंसिल हो गया था, जिसके बाद उन्होंने फारवर्ड ब्लॉक के आरबी प्रजापित को समर्थन दिया है। 

कौन हैं आरबी प्रजापति 
खजुराहो लोकसभा सीट में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बनाए गए आरबी प्रजापति मूलत: छतरपुर जिले के निवासी हैं। अनुसूचित जनजाति से आते हैं। मध्‍य प्रदेश कैडर के IAS अफसर थे। मार्च 2020 में वह शहडोल कमिश्‍नर के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। इससे पहले शिवपुरी में ढाई साल अपर कलेक्टर और ग्वालियर चंबल में 10 साल तक एसडीएम, सहायक कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ रहे। 2020 के उपचुनाव में आरबी प्रजापति ने शिवपुरी के करैरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। प्रशासनिक सेवा से पहले कुछ साल उन्होंने छतरपुर के महाराजा कॉलेज में सहायक प्राध्यापक रहे हैं। 

खजुराहो लोकसभा सीट का इतिहास और अब तक के  सांसद 

चुनाव वर्ष विजेता  मुख्य प्रतिद्वंदी
1957     रामसहाय तिवारी (कांग्रेस)   
1962 रामसहाय तिवारी (कांग्रेस)  आरडी मिश्रा, जनसंघ
1977     लक्ष्मीनारायण नायक (JD)  शिवनारायण खरे, कांग्रेस
1980 विद्यावती चतुर्वेदी (कांग्रेस)  लक्ष्मी नारायण (JD)
1984 विद्यावती चतुर्वेदी (कांग्रेस)  उमाभारती, (BJP)
1989 उमा भारती    (BJP) विद्यावती चतुर्वेदी (कांग्रेस)
1991 उमा भारती    (BJP) रामरतन, (कांग्रेस)
1996 उमा भारती    (BJP) मानवेंद्र सिंह, (कांग्रेस)
1998 उमा भारती    (BJP) श्रीराम, (कांग्रेस)
1999 सत्यव्रत चतुर्वेदी (कांग्रेस)  अखंड प्रताप सिंह, (BJP)
2004 रामकृष्ण कुसमारिया (BJP) सत्यव्रत चतुर्वेदी, (कांग्रेस)
2009 जितेंद्र सिंह बुंदेला (BJP) राजा पटेरिया (कांग्रेस)
2014 नागेंद्र सिंह (BJP) राजा पटेरिया (कांग्रेस)
2019 वीडी शर्मा (BJP) कविता सिंह (कांग्रेस) 

खजुराहो लोकसभा सीट का क्षेत्र और वोटर

  • खजुराहो सीट में पन्ना जिले की तीन विधानसभा पन्ना, पवई और गुनौर, छतरपुर जिले की राजनगर, चंदला और कटनी जिले की मुड़वारा, विजयराघवगढ़ और बहोरीबंद यानी कुल आठ विधानसभा सीट शामिल हैं। 
  • खजुराहो लोकसभा में 19 लाख 83 हजार 665 से अधिक  मतदाता हैं। इनमें 10 लाख 39 हजार 999 पुरुष और 9 लाख 43 हजार 634 महिला मतदाता शामिल हैं। 

2019 के चुनाव परिणाम 
2019 के चुनाव में खजुराहो संसदीय क्षेत्र के कुल 1842095 मतदाताओं में से 1257783 ने वोट डाले थे। भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा को 811135 वोट मिले। जबकि, कांग्रेस उम्मीदवार कविता सिंह 318753 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। वीडी ने उन्हें 4,92,382 वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल 17 उम्मीदवार थे। सपा के वीर सिंह 40,077 वोट लेकर तीसरी स्थान पर रहे। वीडी शर्मा ने इस चुनाव में 64 फीसदी से ज्यादा वोट मिले थे। 

2014 के चुनाव परिणाम 
2014 में खजुराहो संसदीय क्षेत्र में 1702833 मतदाता थे। इनमें से 874477 लोगों ने वोट डाले। भाजपा उम्मीदवार नागेंद्र सिंह को 474966 वोट मिले। जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी राजा पटेरिया 227476 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस चुनाव में वह 247490 वोटों से हार गए थे। इस चुनाव में भी 17 उम्मीदवार ही थे। 

5379487