मध्यप्रदेश। ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड फौजी ने शराब के नशे में खुद पर ही गोली चला दी। गोली सीधे फौजी के सिर पर लगी जिससे उसका सिर फट गया। खून के छींटे कमरे की छत तक लगे दिखे।
मृतक रिटायर्ड फौजी की पहचान श्याम बिहारी भदौरिया के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसे आत्महत्या का केस मानकर पुलिस जांच में जुटी है। आत्महत्या के कारणों को जानने की कोशिश की जा रही है।
खून से सना शव बिस्तर पर था
बताया जा रहा है कि, गुरुवार रात खाना खाने के बाद श्याम बिहारी भदौरिया की पत्नी और बच्चे कमरे में सोने चले गए। भदौरिया अपने कमरे में अकेले थे। रात करीब 1 से 2 के बीच कमरे से गोली चलने की आवाज आई तो परिजन कमरे में गए। यहां श्याम बिहारी का खून से सना शव बिस्तर पर था और पास में ही लाइसेंसी राइफल भी थी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।
यह भी पढ़ें: जबलपुर में आरती और अजान को लेकर विवाद: पुलिस ने 20 लोगों को किया गिरफ्तार, इलाके में तनाव
यह भी पढ़ें: भोपाल में बिजलीकर्मियों पर हमला : बिल वसूली के लिए गए कर्मचारियों के साथ मारपीट में कई घायल, दो लोगों पर केस
यह भी पढ़ें: 12वीं का टॉपर बना कातिल : बैतूल में मामूली विवाद में युवक ने मां-बाप और भाई को उतारा मौत के घाट
यह भी पढ़ें: मेरी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ सख्त एक्शन लेना: बेवफाई से आहत पति ने की आत्महत्या
यह भी पढ़ें: मऊगंज में सड़क हादसा: कुत्ते को बचाने में फिसली बाइक, 45 वर्षीय महिला गंभीर घायल
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस अपने साथ एफएसएल टीम को लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने राइफल के फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत इकठ्ठा किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस केस में सभी सबूत काफी अहम हैं।
गोली चलने की आवाज आई
मृतक के परिजनों का कहना है कि, श्याम बिहारी सुबह से ही शराब पी रहे थे। रात में भी वे शराब के नशे में थे। वो डिस्टर्ब न हो इसलिए सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। अचानक से गोली चलने की आवाज आई तो सभी कमरे में गए जहां श्याम बिहारी मृत अवस्था में पाए गए। श्याम बिहारी के परिजनों को भी सुसाइड के कारणों का पता नहीं है।
पुलिस का कहना है कि, क्योंकि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है इसलिए केस के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच जारी है, लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।