Gwalior Crime News: रिटायर्ड फौजी ने साथी के साथ मिलकर पड़ोसी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो भाइयों की हालत नाजुक

MP Crime news
X
MP Crime news
Gwalior Crime News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बड़ी घटना हो गई। बिजली का तार डालने को लेकर रिटायर्ड फौजी का पड़ोसी परिवार से विवाद हो गया। गुस्से में रिटायर्ड फौजी और उसके साथी ने पड़ोसी परिवार पर गोलियां चलाईं। दो दंपती घायल हुए हैं।

Gwalior Crime News: बिजली का तार डालने को लेकर रिटायर्ड फौजी का पड़ोसी परिवार से विवाद हो गया। गुस्से में रिटायर्ड फौजी और उसके साथी ने पड़ोसी परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोली लगने से दो सगे भाई और उनकी पत्नियां घायल हुई हैं। सीने और पेट में गोली लगने से दोनों भाइयों की हालत गंभीर है। घटना ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के रसूदपुर इलाके की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानें पूरा मामला: बड़े को बचाने पहुंचे छोटे भाई पर भी हमला
महाराजपुरा थाना पुलिस के मुताबिक, रसूदपुर निवासी राजवीर जाटव (45) परिवार के साथ रहते हैं। पास में ही रिटायर्ड फौजी यशवीर सिंह भदौरिया का मकान है। रविवार रात दोनों में कहासुनी और हाथापाई हुई थी। सोमवार सुबह 7 बजे राजवीर कुछ सामान लेने के लिए जा रहे थे, तभी यशवीर और रंजीत ने गोलियां चलाना शुरू कर दीं।

राजवीर को बचाने छोटा भाई धर्मवीर जाटव पहुंचा तो उस पर भी फायरिंग की। दोनों को बचाने के लिए धर्मवीर की पत्नी मीना और राजवीर की पत्नी संजना आईं तो उन पर भी हमला कर दिया। राजवीर के पेट, धर्मवीर के सीने पर गोली लगी है। मीना के पैर और हाथ में गोली लगी है। संजना धक्कामुक्की में घायल हो गईं।

लोगों ने घरों में छिपकर बचाई जान
रिटायर्ड फौजी ने जैसे ही राजवीर पर गोलियां चलाईं, उनके परिजन और स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए थे। हमलवारों ने गोलियां चलाना बंद नहीं किया। ऐसे में लोगों ने वापस घरों में छिपकर जान बचाई। काफी देर बाद लोग बाहर आए और पुलिस को सूचना दी। हमले के बाद दोनों आरोपी भाग निकले थे। पुलिस ने तआरोपी रंजीत वाल्मीकि और रिटायर्ड फौजी यशवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story