MP News: संप्रेक्षण गृह से 6 फीट दीवार कूदकर भागे 6 बालक, सभी शातिर बदमाश

Gwalior
X
ग्वालियर संप्रेक्षण गृह से भागे 6 बालक।
MP News: ग्वालियर के बाल संप्रेक्षण गृह से गुरुवार को 6 बाल अपचारी फरार हो गए। ये बाल अपचारी 6 फीट लंबी दीवार फांदकर भागे हैं। इनमें से 3 प्रदेश के बहुचर्चित हत्याकांड रिटायर्ट DGP की नातिन में शामिल रहे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।

MP News: ग्वालियर के बाल संप्रेक्षण गृह से गुरुवार को 6 बाल अपचारी फरार हो गए। ये बाल अपचारी 6 फीट लंबी दीवार फांदकर भागे हैं। इनमें से 3 प्रदेश के बहुचर्चित हत्याकांड रिटायर्ट DGP की नातिन में शामिल रहे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।

यह घटना गुरुवार की सुबह 9 बजे का है। घटना के समय बाल सम्प्रेक्षण गृह में सिर्फ दो ही लोग मौजूद रहे। गार्ड और एक रसोइया को चकमा देकर ये सभी भाग निकले। पहले दोनों ने अपने से आसपास ही ढ़ूढने की कोशिश की लेकिन न मिलने के कारण पुलिस अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी। बाल सम्प्रेक्षण गृह अधीक्षक पवन तिवारी मौके पर पहुंचे और पुलिस विभाग भोपाल में सूचना दी।

होमगार्ड ने एक आरोपी को पकड़ा
होमगार्ड ने बताया कि 12 आरोपियों को सुबह मैदान में लाया गया था। इस दौरान वे धक्का देकर 6 फीट दीवार कूदकर भाग निकले। भागने में 7 आरोपी शामिल थे, लेकिन एक को होमगार्ड द्वारा पकड़ लिया गया।

शातिर बदमाश हैं आरोपी
पिछले साल जुलाई 2023 में बेटी बचाओ चौराहा के पास 17 वर्षीय अक्षया यादव की गोली मारकर इन आरोपियों ने हत्या कर दी थी। आरोपी हत्या करने अक्षया की सहेली को टारगेट कर आए थे, लेकिन उसमें अक्षया की हत्या कर दिए थे। इसके अलावा एक मुरैना में व्यापारी की गोली मारकर हत्या में शामिल आरोपी था और दो अपहरण व आर्म्स एक्ट के आरोपी थे।

क्राइम ब्रांच डीएसपी ने बताया
क्राइम ब्रांच डीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि छह आरोपी बाल सम्प्रेक्षण गृह से भाग निकले हैं। उनके बारे में पड़ताल की जा रही है। आरोपियों से कौन मिलने आया था और किन लोगों से बात हुई है। इस पर पुलिस पड़ताल कर रही है। जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके। जल्द ही भागे गए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story